फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Education department struck off names of more than one lakh absent students in West Champaran

KK Pathak: गैर हाजिर विद्यार्थियों पर शिक्षा विभाग की सख्ती; एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के नाम काटे

Wed, 18 Oct 2023 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

West Champaran News: बिना सूचना दिए लगातार 15 दिनों तक स्कूल नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद लगातार स्कूलों की जांच की जा रही है। जहां शिक्षकों की उपस्थिति पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Education department struck off names of more than one lakh absent students in West Champaran
गैर हाजिर छात्र-छात्राओं पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद पश्चिम चंपारण जिले में शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। स्कूली बच्चों का विद्यालय से गैर हाजिर रहने पर नाम काटे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में 16 अक्टूबर तक एक लाख 12 हजार 270 छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द किया जा चुका है।

विज्ञापन


बिना सूचना दिए लगातार 15 दिनों तक स्कूल नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद लगातार स्कूलों की जांच की जा रही है। जहां शिक्षकों की उपस्थिति पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, वैसे बच्चे जिनका नाम सरकारी स्कूलों में दर्ज है। लेकिन वे विद्यालय नहीं आते हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमी चंपारण जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा मझौलिया में 11,873, चनपटिया में 10,535, ठकराहां में 2,429, मैनाटांड में 8,990, गौनाहा में 7,599, नरकटियागंज में 7,615, नौतन में 7,065, बगहा एक में 6,843, बगहा दो में 6,443, सिकटा में 5,714, रामनगर में 4,673, बैरिया में 2,438, बेतिया में 3,499, भीताहा में 2,922, योगापट्टी में 5,569, लोरिया में 4,507, मधुबनी में 2,073 और पिपरासी में 2,444 छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने बताया कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में 16 अक्टूबर तक बिना सूचना दिए लगातार 15 दिनों तक स्कूल नहीं आने वाले एक लाख 12 हजार 270 छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द किया गया है।
जानिए किन क्लास के कितने बच्चों का काटा गया नाम
कक्षा 1: 18,445
कक्षा 2: 11,645
कक्षा 3: 14,402
कक्षा 4: 1,826
कक्षा 5: 14,473
कक्षा 6: 13,707
कक्षा 7: 10,914
कक्षा 8: 8,618
कक्षा 9: 4,843
कक्षा 10: 2,830
कक्षा 11: 1,846
कक्षा 12: 1,843

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed