{"_id":"65013a17954bfa9a8a04fa98","slug":"ed-raid-on-bihar-cm-nitish-kumar-jdu-party-mlc-radha-charan-shah-seth-jee-in-aara-bhojpur-bihar-news-hindi-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Targets JDU MLC : 15 दिनों के नोटिस की मियाद पूरी; जदयू के सेठ के घर प्रवर्तन निदेशालय की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Targets JDU MLC : 15 दिनों के नोटिस की मियाद पूरी; जदयू के सेठ के घर प्रवर्तन निदेशालय की जांच शुरू
Wed, 13 Sep 2023 09:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 13 Sep 2023 09:57 AM IST
सार
Bihar News : सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ को 15 दिनों के अंदर बालू के अवैध कारोबार के मामले में सबकुछ बताने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस दिया था। 15 दिन की मियाद पूरी होते ही ईडी ने आरा में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जदयू एमएलसी राधा चरण शाह के आवास सहित कई ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा में जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की एक बार फिर से छापेमारी शुरू हो गई है। छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इससे पहले ईडी ने एमएलसी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था जिसमें यह कहा गया था कि वह 15 दिन के अंदर जवाब दे। ईडी की छापेमारी टीम के सीआरपीएफ जवान और स्थानीय पुलिस भी शामिल है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी हो चुकी है छापेमारी
इससे पहले भी सात फरवरी को जेडीयू एमलसी के दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। हालांकि उस वक्त जेडीयू एमलसी राधाचरण आरा में मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद भी अधिकारियों की टीम आवास पर पहुंची है। पिछली बार की तरह इस बार भी राधाचरण साह के नए और पुराने आवास के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पिछली बार हुए छापेमारी के दौरान टीम ने देर शाम अनाईठ स्थित फार्म हाउस पर नोट गिनने के लिए दो मशीन भी मंगवाए थे।
विज्ञापन
छापेमारी होना कोई बड़ी बात नहीं
पिछली बार जब ईडी ने एमएलसी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी के घर पर छापेमारी हुई थी, उस समय चार दिनों तक दिन-रात छापेमारी चली थी। तब छापेमारी के बाद जेडीयू एमलसी राधाचरण साह मीडिया के सामने बोले थे कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मेरे यहां छापेमारी हो रही है। एक मोटरसाइकिल भी बेनामी नहीं मिल पाई है, संपत्ति तो दूर की बात है। उन्होंने कहा था कि पिछली बार भी हमारे सभी खाते भी खंगाले गए थे। उन्होंने कहा था कि एक लम्बे समय से हमारा पूरा परिवार व्यापार करता आ रहा है। इस स्थिति में इनकम टैक्स के द्वारा छापेमारी करना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन