फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED attaches Rs 68 Lac worth assets of ex-Bihar MLA Dadan Singh Pehalwan

ईडी की कार्रवाई : बिहार के पूर्व मंत्री व बाहुबली ददन सिंह पहलवान की 68 लाख की संपत्ति जब्त

Sat, 18 Sep 2021 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Sep 2021 07:21 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने ददन सिंह पहलवान व उनके परिवार के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर यह कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
ED attaches Rs 68 Lac worth assets of ex-Bihar MLA Dadan Singh Pehalwan
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

ईडी ने बिहार के पूर्व मंत्री ददन सिंह पहलवान की 68 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें जमीन व वाहन शामिल हैं। ददन सिंह का यूपी व बिहार में आपराधिक इतिहास रहा है। वह राबड़ीदेवी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वह जदयू में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जारी अस्थायी आदेश के तहत की है। जब्त संपत्ति में सात भूखंड व इतने ही लग्जरी वाहन शामिल हैं। ईडी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ददन सिंह एक नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य हैं। उनका बिहार व यूपी में 2004 के बाद से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल जदयू ने निकाल दिया था
पहलवान को जदूय ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पिछले साल निकाल दिया था। पहलवान से नेता बने ददन सिंह बिहार के बक्सर जिले की डुमराव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जब राबड़ी देवी राज्य की सीएम थीं, तब वह उनकी सरकार में मंत्री भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपराधों से प्राप्त पैसों से विभिन्न अचल संपत्तियां खरीदीं व बैंकों में अपने परिजनों के नाम पर धनराशि जमा कराई। उन्होंने बताया था कि यह पैसा उन्होंने कारेाबार व कंपनी से हुई कमाई से अर्जित किया था, जबकि उनके द्वारा कोई कारोबार या कंपनी चलाए जाने की पुष्टि नहीं हुई।


बिहार व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ददन सिंह के खिलाफ पांच केस दर्ज करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दायर किया था। ईडी के अनुसार ददन सिंह आदतन अपराधी रहे हैं और उन्होंने अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी संपत्ति हड़पने जैसे कई अपराध किए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ददन सिंह की पत्नी उषा देवी व बेटा करतार सिंह यादव भी सह आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed