{"_id":"64fd97f599463bda1d0b454a","slug":"during-mahaviri-akhara-in-siwan-some-people-stabbed-a-young-man-with-a-knife-he-died-during-treatment-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महावीरी अखाड़ा के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से गोदा; इलाज के दौरान हुई उसकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महावीरी अखाड़ा के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से गोदा; इलाज के दौरान हुई उसकी मौत
Sun, 10 Sep 2023 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:48 PM IST
सार
Bihar Police: स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीरी अखाड़ा में हुए विवाद के बाद एक युवक को कुछ लोग कंधवारा खींचकर पोस्ट ऑफिस के पास ले गए। फिर वहां उसे चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से रेफर किए जाने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार साह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में शनिवार की देर शाम निकाले गए महावीरी अखाड़ा में दो पक्ष आपस में उलझ गए। इस दौरान देखते ही देखते एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। यह घटना पोस्ट ऑफिस के सामने की है। जब महावीरी अखाड़ा का जुलूस प्रशासन की देखरेख में निकाला जा रहा था। घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। एहतियातन घटनास्थल वाले इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात के करीब 10 बजे के आसपास युवक अखाड़ा नंबर 8 कंधवारा से निकलकर अपने गंतव्य स्थल पर जा रहा था। अखाड़ा शहर के रजिस्ट्री कचहरी के पास तुरहा टोली और अखाड़ा नंबर दो का यानी दोनों अखाड़े का मिलान हो गया। इसी दौरान दोनों अखाड़ा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के बाद एक युवक को कुछ लोग कंधवारा खींचकर पोस्ट ऑफिस के पास ले गए। फिर वहां उसे चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन घायल युवक के परिजन उसका इलाज करवाने निजी अस्पताल में चले गए। फिर देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर तुरहा टोली निवासी रमेश साह गोंड के बेटे विकास कुमार साह (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विकास कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया था। जानकारी के अनुसार, एक-दो दिन में फिर अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। तब तक बीती देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।