{"_id":"645f37e99e67dcc5430d34aa","slug":"drunk-father-was-creating-ruckus-in-a-wedding-ceremony-in-begusarai-shot-the-son-when-he-tried-to-stop-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शादी समारोह में पिता को नशे में हंगामा करते देख बेटा समझाने लगा; बेटे को ही मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शादी समारोह में पिता को नशे में हंगामा करते देख बेटा समझाने लगा; बेटे को ही मार दी गोली
Sat, 13 May 2023 12:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 May 2023 12:40 PM IST
सार
पीड़ित दुर्बल कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस में एक शादी समारोह था। उस शादी समारोह में उसके पिता बौयेलाल राय पहुंचकर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। बेटा हंगामे की बात सुनकर अपने पिता को समझाने गया था। तभी उसके पिता गुस्सा हो गए और उसको गोली मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक पिता ने मामूली बात को लेकर अपने ही बेटे को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में घर से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की है। घायल युवक की पहचान रचियाही गांव के रहने वाले दुर्बल कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पिता गुस्सा हो गए और उसको गोली मार दी
पीड़ित दुर्बल कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस में एक शादी समारोह था। उस शादी समारोह में उसके पिता बौयेलाल राय पहुंचकर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। बेटा हंगामे की बात सुनकर अपने पिता को समझाने गया था। तभी उसके पिता गुस्सा हो गए और उसको गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे दुर्बल कुमार की जान बच गई।
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया
गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लेकिन परिजनों ने जब बौयेलाल राय को पकड़ने की कोशिश की तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंघौल थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन