फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dr. Sonu Ram Shankar has been appointed as the new Deputy Controller of Examinations in LNMU

Bihar: LNMU में डॉ. सोनू राम शंकर बनाए गए नए उप परीक्षा नियंत्रक; विश्वविद्यालय में कई दिनों से चल रहा विवाद

Sun, 06 Aug 2023 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Aug 2023 03:40 PM IST
सार

Bihar News: LNMU में अब विश्वविद्यालय के पीजी रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनू राम शंकर को तत्काल प्रभाव से उप परीक्षा नियंत्रक का पदभार सौंपा गया है। वहीं, डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता को उप परीक्षा नियंत्रक के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Dr. Sonu Ram Shankar has been appointed as the new Deputy Controller of Examinations in LNMU
डॉ. सोनू राम शंकर, विश्वविद्यालय के नए उप परीक्षा नियंत्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता को उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। अब विश्वविद्यालय के पीजी रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनू राम शंकर को तत्काल प्रभाव से उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) का पदभार सौंपा गया है। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित ने अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार डॉ. गुप्ता के अनुरोध पर उन्हें पदभार से मुक्त कर दिया गया है। शुक्रवार को परीक्षा विभाग में कुछ छात्रों ने डॉ. गुप्ता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ हाथापाई भी की थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद डॉ. गुप्ता ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए पदमुक्त करने का अनुरोध कुलपति से किया था।
विज्ञापन


इधर, परीक्षा विभाग में घटी घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय थाना को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में दो छात्रों को चिह्नित करते हुए नामजद किया गया है। इसके साथ ही कई अज्ञात छात्रों को भी आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की घटना पूर्व नियोजित थी। छात्र के रूप में कुछ युवक हंगामा करने के उद्देश्य से ही पहुंचे थे और उन लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान दो छात्र चिह्नित किए गए, जिनका नाम उन्होंने अपने आवेदन में दिया था। अन्य छात्रों की पहचान वायरल वीडियो और विश्वविद्यालय परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की जा सकती है।

बीते दिन घटी घटना के बाद उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कुलपति डॉ. एसपी सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि इस तरह की अराजकता के माहौल में काम कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है। उन्हें पद मुक्त कर दिया जाए। इस मामले को कुलपति ने तत्काल उनके आवेदन पर सुनवाई कर उन्हें पदमुक्त कर दिया है।


LNMU के पीजी रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनू राम शंकर को तत्काल प्रभाव से उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित ने अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed