फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dozens of houses merged into river due to erosion of Gandak river in Bettiah; People started migrating

Bihar News: गंडक नदी के कटाव से दर्जनों घर नदी में विलीन; कटाव तेज होने से दहशत में पूरा गांव

Tue, 12 Sep 2023 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Sep 2023 04:34 PM IST
सार

Bihar: योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा खापटोला गांव के पास गंडक नदी ने कटाव करते हुए गांव के दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया है। गंडक नदी के तेज कटाव से दहशत में आकर गांव के लोग पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dozens of houses merged into river due to erosion of Gandak river in Bettiah; People started migrating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के बेतिया में गंडक नदी के कटाव से दर्जनों घर नदी में विलीन हो गए हैं। वहीं, नदी के तेज कटाव से पूरा गांव दहशत में है। मामला जिले के योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा खापटोला गांव का है। जहां ग्रामीण गंडक नदी के कटाव से भयभीत होकर खुद अपने ही हाथों से अपना आशियाना उजाड़ने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


नदी तेज कटाव कर रही है, जिससे ग्रामीण अपने पक्के घरों को तोड़कर सामान सुरक्षित ठिकाने पर ले जा रहे हैं। योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा खापटोला गांव के पास गंडक नदी ने कटाव करते हुए गांव के दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया है। गंडक नदी के तेज कटाव से दहशत में आकर गांव के लोग पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


तेज कटाव को देखते हुए ग्रामीण मंगल मियां, लोरिक गद्दी और रामलोचन साह अपने-अपने पक्के मकान को तोड़कर उसके मलबे को कटाव से दूर सुरक्षित ठिकाने पर ट्रैक्टर और बैल गाड़ी से ढुलाई कर रहे हैं। वहीं, फूसनुमा घरों के गृहस्वामियों ने भी कटाव की स्थिति को देखकर अपना-अपना घर तोड़ समान निकाल कर सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed