फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dowry killing in bahadurpur area in patna withing 10 km radius of cm nitish kumar residence

Bihar : नीतीश सरकार दहेज प्रथा पर रोक लगा रही...यहां राजधानी में महज 50 हजार के लिए इस नाम पर मर्डर

Thu, 06 Apr 2023 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Apr 2023 08:48 PM IST
सार

पटना में एक नवविवाहिता की फंदे से ससुराल में लटकी हुई लाश मिली। ससुराल पक्ष इसे खुदकुशी बता रहे हैं जबकि मायके वालों का आरोप है कि 50 हजार रूपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
dowry killing in bahadurpur area in patna withing 10 km radius of cm nitish kumar residence
मृतका अर्चना कुमारी अपने आरोपी पति संतोष कुमार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

में एक नवविवाहिता की फंदे से ससुराल में लटकी हुई लाश मिली। ससुराल पक्ष का कहना है कि नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली है जबकि मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने 50 हजार रूपये नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी है। फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है। मृतका बहादुरपुर निवासी संतोष कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी बताई जाती है।

विज्ञापन


ससुराल के लोग घर से फरार
घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अर्चना की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पटना के बहादुरपुर संतोष कुमार से हुई थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी अर्चना की उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर डाली है। सूचना मिलते ही भागे भागे वे लोग जब बहादुरपुर पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग अपने घर से फरार थे। अर्चना को 3 माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन


50 हजार की थी मांग
मृतका के परिजनों का आरोप है कि महज अर्चना से लगातार 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपया नहीं देने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना पाकर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया खुदकुशी 
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अर्चना ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। उसके पति उसके शव को लेकर पटना अस्पताल गए हैं। आननफानन में परिजन जब अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना बहादुरपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अर्चना के पति संतोष कुमार को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।


जांच में जुटी पुलिस
मृतका के परिजन इस मामले को हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ बहादुरपुर थाना में मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि महज ₹50000 के लिए अर्चना के सास, ससुर और पति के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से अर्चना के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अर्चना के पति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष योगेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed