फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   DNA Controversy: Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar; Bihar DNN, Telangana, Bihar News, Politics News, BJP

DNA Controversy: गिरिराज बोले- नख-बाल का खेल करने वाले नीतीश के मुंह में बर्फ जम गया, जनता को क्या जवाब देंगे

Sun, 10 Dec 2023 01:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Dec 2023 01:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज राहुल गांधी भी चुप हैं और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। दूसरी तरफ नीतीश कुमार एवं लालू यादव को भी बिहार की जनता को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
DNA Controversy: Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar; Bihar DNN, Telangana, Bihar News, Politics News, BJP
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहारी डीएनए वाले बयान को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। भाजपा लगातार कांग्रेस के सहयोगी दल राजद और जदयू पर हमले बोल रही है। रविवार को बेगूसराय में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक वह समय था जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार को बिहार से नख एवं बाल भेज कर डीएनए का प्रमाण दे रहे थे और आज चूंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो नीतीश कुमार एवं लालू यादव के मुंह में बर्फ जम गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री ने बिहारियों का अपमान किया है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज राहुल गांधी भी चुप हैं और इसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ेगा। दूसरी तरफ नीतीश कुमार एवं लालू यादव को भी बिहार की जनता को जवाब देना होगा। देशवासियों को उत्तर और दक्षिण भारतीय में बांटने की कोशिश घमंडिया गठबंधन के लोग कर रहे हैं। कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री ने बिहारियों का अपमान किया है। अब बिहार का अपमान लालू और नीतीश क्यों सहन कर रहे हैं। उन्होंने इस अपमान का जवाब देना ही होगा। नहीं, तो आगामी चुनाव में जनता देगी। 
विज्ञापन


 कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे? क्या यह पैसा मोदी जी को हराने के लिए उपयोग किया जा रहा था? आज धीरज साहू के घर से पैसा निकला। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के लोग जेल में हैं। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं। इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक चुप हैं। बेगूसराय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आज सिर्फ बिहार में लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है तो वहीं महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय की व्यवस्था की है। इससे कि महिलाएं सुरक्षित रह सके। वहीं किसानों एवं छात्रों के लिए भी केंद्र सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed