फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Divorce has started growing at the distance between tej Praptap and Aishwarya's family

बढ़ने लगी तेज-ऐश्वर्या के परिवार में दूरी, विधायक दल की बैठक में नहीं आए लालू के समधी

Tue, 27 Nov 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 27 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Divorce has started growing at the distance between tej Praptap and Aishwarya's family
तेज प्रताप-एश्वर्या

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार इन दिनों पारिवारिक समस्या में घिरा हुआ है। परिवार के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने जब से ऐश्वर्या से तलाक का फैसला लिया तब से दोनों परिवारों के बीच दूरी बनने लगी है। ताजा मामला राष्ट्रीय जनता दल की विधायकों की अहम बैठक का है जिसमें ऐश्वर्य के पिता शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन


मीडिय रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधानमंडल के शीत सत्र की रणनीति तय करने के लिए सोमवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय शामिल नहीं हुए। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक हैं। सबको उनके आने का इंतजार था, लेकिन वे नहीं आए। हालांकि, सदन की बैठक में उन्हें देखा गया था, लेकिन मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


इस तलाक मामले में 29 नवंबर को अदालत में सुनवाई होगी जिसमें ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय भी तेजप्रताप की अर्जी का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। वह किसी तरह से इस तलाक को रोकना चाहते हैं। दरअसल, तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के लिए अदालत में जो अर्जी दाखिल की है उसमें अपनी पत्नी के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाए हैं। जिन आरोपों का जवाब 29 नवंबर को होने वाली सुनवाई में ऐश्वर्या का परिवार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तेजप्रताप के तलाक के फैसले के बाद उनका परिवार उन्हें मनाने की कोशिशें कर रहा है। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हैं। उनकी इस जिद के आगे परिवार वालों की एक नहीं चल पा रही है। हाल ही में तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद रविवार को उन्होंने कहा था कि मेरे साथ न मां हैं और न ही पिता हैं। मैं अकेला हो गया हूं। तलाक लेने का फैसला अंतिम है। 


मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। यादव ने कहा था कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। उनके परिवार ने उन्हें नकारते हुए ऐश्वर्या का समर्थन करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या ने 12 मई को यादव के साथ विवाह किया था और आरजेडी नेता ने असंगतता का हवाला देते हुए 2 नवंबर को तलाक की मांग की थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed