{"_id":"5bf63f6cbdec2269a92b7642","slug":"district-magistrate-files-divorce-petition-and-wife-sit-on-strike-in-front-of-his-official-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी, मां के साथ घर के बाहर धरने पर बैठी गुस्साई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी, मां के साथ घर के बाहर धरने पर बैठी गुस्साई पत्नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
मां के साथ धरने पर बैठीं डीएम की पत्नी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जमुई जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी वत्सला सिह का घरेलू झगड़ा अब सड़क तक पहुंच गया है। जिलाधिकारी (डीएम) ने पत्नी से तलाक के लिए पारिवारिक अदालत में अर्जी दी है। जिसके विरोध में पत्नी अपनी मां के साथ डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। दोनों के बीच लगभग एक साल पहले हनीमून पर न जाने को लेकर विवाद हुआ था। 2013 में दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
डीएम कुमार फिलहाल जिले से बाहर हैं। बुधवार को करीब 10 बजे वत्सला अपने रिश्तेदारों के साथ डीएम आवास पर पहुंची। दोनों के झगड़े को जानने वाले संतरी ने आवास का दरवाजा खोलने से मना कर दिया और कहा कि वह पहले डीएम से बात करें। इससे नाराज पत्नी गेट पर ही धरने पर बैठ गईं। इसी बीच डीएम की पत्नी का आवास के कर्मचारियों से झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार और वत्सला सिंह की शादी को पांच साल हो चुके हैं। सिंह मशहूर व्यवसायी अनिल सिंह की बेटी हैं। नालंदा के हिल्सा के रहने वाले धर्मेंद्र 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों के बीच यह विवाद इस साल तब सामने आया था जब वत्सला ने अपने पति के खिलाफ 21 मार्च को मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पटना के पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 20 जुलाई को धर्मेंद्र कुमार को तलब किया था। वत्सला ने जून में पति के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि पति उनके फोन कॉल रिकॉर्ड करते हैं। शादी के बाद पति ने उनसे हनीमून पर चलने के लिए कहा था लेकिन फैशन डिजाइनिंग कोर्स की परीक्षा के कारण उन्होंने उस समय मना कर दिया था। इसी वजह से दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थीं।