{"_id":"6850549eb31a7f8eba09740d","slug":"deputy-cm-vijay-kumar-sinha-says-improved-seeds-will-be-made-available-to-farmers-by-june-20-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : खरीफ 2025 के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराएं, डिप्टी सीएम का सीधा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : खरीफ 2025 के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराएं, डिप्टी सीएम का सीधा निर्देश
Mon, 16 Jun 2025 11:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:00 PM IST
सार
बिहार सरकार ने खरीफ 2025 के लिए बीज वितरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। 20 जून तक किसानों को सभी फसलों के बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिलेवार निगरानी और पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार सरकार ने खरीफ (शारदीय) फसल सीजन के लिए राज्य भर के किसानों को समय पर प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीज वितरण अभियान में तेजी ला दी है। इसको लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी फसलों के बीज 20 जून तक हर हाल में किसानों तक पहुंचा दिए जाएं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि बीज वितरण के लिए संकर धान के 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान के 30,069 क्विंटल, संकर मक्का के 9,500 क्विंटल, और अरहर के 9,740 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीज वितरण की जिलेवार निगरानी नियमित रूप से की जाए और यह कार्य पारदर्शिता के साथ हो।
यह भी पढ़ें: ठनका की चपेट में आने से बच्चा समेत चार लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
कृषि विभाग द्वारा जिलों के अनुसार लक्ष्य तय कर दिए गए हैं और बीजों की आपूर्ति की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से की जा रही है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे उन्नत व प्रमाणित बीजों का उपयोग करें और वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर उत्पादन में वृद्धि करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पहल ‘विकसित बिहार – समृद्ध किसान’ संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।