फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   demand of Bharat Ratna for late Dalit leader Ramvilas Paswan made by Union minister Pashupati Paras

बिहार: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिवंगत दलित नेता रामविलास के लिए भारत रत्न की मांग की 

Sun, 03 Oct 2021 09:37 PM IST
Subhash Kumar सुभाष कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:37 PM IST
सार

चिराग पासवान भी बिहार के सीएम नितीश कुमार को पत्र लिख चुके हैं कि भारत रत्न सम्मान के लिए उनके पिता के नाम का सुझाव दिया जाए।
 

विज्ञापन
demand of Bharat Ratna for late Dalit leader Ramvilas Paswan made by Union minister Pashupati Paras
पशुपति पारस ने दिवंगत दलित नेता रामविलास के लिए भारत रत्न की मांग की - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने दिवंगत भाई और पूर्व दलित नेता रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने रामविलास पासवान के जन्मदिवस 5 जुलाई को बिहार में अवकाश घोषित करने की भी मांग रखी।  
विज्ञापन


पारस ने पटना में कहा कि उनके दिवंगत रामविलास पासवान ने हमेशा ही समाज के पिछड़े और कमजोर वर्ग के लिए कार्य किया। वह 6 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में मंत्री रहें थे। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लिए भारत रत्न की मांग करता हूं। पारस ने इसके अलावा पटना में रामविलास की एक मूर्ति लगवाने की भी मांग रखी। 
विज्ञापन


पहले भी उठ चुकी मांग
रामविलास पासवान की मृत्यू बीते साल 8 अक्तूबर को हुई थी। इससे पहले भी उनके लिए कई बार भारत रत्न की मांग उठ चुकी है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनरान मांझी ने भी ये मांग रखी थी। इसके अलावा चिराग पासवान भी बिहार के सीएम नितीश कुमार को पत्र लिख चुके हैं कि भारत रत्न सम्मान के लिए उनके पिता के नाम का सुझाव दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस से जब चुनाव आयोग द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के चुनाव चिन्ह् सीज करने के बारे में राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह इस कदमका स्वागत करते हैं। पारस ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से सिफारिश की है कि जब तक यह विवाद कोर्ट के समक्ष लंबित हैं तब तक चुनाव चिन्ह् किसी को न दिया जाए।


चुनाव आयोग ने पार्टी चिन्ह को किया सीज
बता दें कि लोजपा की अध्यक्षता को लेकर लेकर चिराग पासवान और उनके चाचा केद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस के बीच विवाद जारी है। इस कारण चुनाव आयोग ने पार्टी के चुनाव चिन्ह् बंगला छाप को सीज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों पक्ष 30 अक्तूबर को कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधावसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीद्वारों को अन्य चुनाव चिन्हों का प्रयोग करने को कहा है। लोजपा के संसद में 6 सदस्य हैं। यह केंद्र में सत्ताधारी एनडीए की सहयोगी है दल है। हाल ही में लोकसभा स्पीकर ने पशुपति पारस को पार्टी का नेता माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed