{"_id":"653a150fd79572d14e07b3bc","slug":"delhi-mobile-businessman-dies-in-road-accident-in-samastipur-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur: सड़क हादसे में दिल्ली के मोबाइल कारोबारी की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur: सड़क हादसे में दिल्ली के मोबाइल कारोबारी की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल
Thu, 26 Oct 2023 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:59 PM IST
सार
Samastipur: मुसरीघरारी थाने के धर्मकांटा के पास सड़क हादसे में दिल्ली के मोबाइल कारोबारी की गुरुवार को मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दिल्ली के मोबाइल कारोबारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मुसरीघरारी थाने के धर्मकांटा के पास सड़क हादसे में दिल्ली के मोबाइल कारोबारी की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे जख्मी हो गए। जहां उनका उपचार एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाने के शहवाजपुर गांव के देववर्त कुंवर (37) के रूप में की गई है। मुसरीघरारी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के भाई लाल बाबू कुंवर ने बताया कि उनके छोटे भाई देववर्त दिल्ली में मोबाइल का कारोबार करते थे। बीमार मां का उपचार कराने के लिए सभी कुछ दिन पूर्व उजियारपुर घर आए थे। बुधवार शाम घर से वह स्कूटी से अपनी पत्नी करिश्मा कुमारी, पुत्र सचिन कुमार (6) व पुत्री रूची कुमारी(8) को लेकर अपनी मौसी के यहां हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी-पटना मार्ग के धर्मकांटा के पास एक बाइक ने ओवरटेक किया। बाइक पर बैठे युवक के बैग का फींता देववर्त की स्कूटी की हैंडल में फंंस गया। जिससे देववर्त असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने कराया निजी अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से देववर्त की गंभीर स्थिति को देखकर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया। जहां से उसकी नाजुक स्थित देख परिवार के लोग देर रात लेकर पटना पहुंचे। लेकिन गुरुवार तड़के करीब चार बजे पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे।
विज्ञापन
मुसरीघरारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुसरीघरारी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।