फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   decision takes by session court against rocky yadav in gaya murder case of Bihar

बिहार: आदित्य हत्याकांड में MLC के बेटे समेत चार दोषी, मां बोली- ये बड़ा निर्णय

Thu, 31 Aug 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 31 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
decision takes by session court against rocky yadav in gaya murder case of Bihar
आदित्य की मां - फोटो : ANI

आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले में रॉकी यादव को दोषी करार दिया गया है। रॉकी यादव के साथ चारों आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में चारों दोषियों की सजा का ऐलान 6 सितंबर को होगा। बता दें कि सात मई 2016 को 19 साल के आदित्य सचदेवा की बिहार के गया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेडीयू की विधायक मनोरमा देवी का बेटे रॉकी यादव को दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन
आदित्य सचदेवा की मां ने इस फैसले पर कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये एक बहुत बड़ा निर्णय है।
 

आरोपी रॉकी यादव जेडीयू से निकाली गईं एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है, जिसने गुस्से में आकर 12वीं छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रॉकी के साथ उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, जिनमें उसके पिता भी शामिल हैं। इस केस में कई बड़े मोड़ आए हैं, जिसमें सबसे बड़ा पिछले साल अक्तूबर में रॉकी को जमानत दे दी गई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने ये जमानत रद्द कर दी थी।

पढ़ें: बिहार रोडरेजः रॉकी यादव की मां और पिता को मिली जमानत

मालूम हो कि इसी साल मई महीने में ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रॉकी यादव पर लगा था और पुलिस ने रॉकी यादव को गिरफ्तार किया था। रॉकी यादव को इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। बीते बृहस्पतिवार को पटना हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।


कौन है रॉकी यादव?

रॉकी उर्फ राकेश रंजन यादव पर बिहार के गया में आदित्य नाम के छात्र की हत्या का आरोप है। रॉकी निशानेबाजी का शौकीन रहा है। रॉकी की शुरुआती पढ़ाई रांची के बिशप कॉन्वेट स्कूल से हुई है। दिल्ली के एयरफोर्स से स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली में जेएनयू से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल जेएनयू से ही एमए के फाइनल ईयर की पढ़ाई करने के साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहा है।

वहीं रॉकी की मां मनोरमा देवी जेडीयू से विधान परिषद सदस्य हैं। रॉकी के पिता बिंदी यादव इलाके के बाहुबली हैं और बिंदी पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बिंदी यादव नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

पिछले मई महीने में ओवरटेक करने को लेकर लैंडरोवर में सवार रॉकी यादव ने स्विफ्ट कार में सवार आदित्य सचदेवा को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और उसके अंगरक्षक को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed