फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Decapitated body of a girl found on railway track in Nalanda; slip written Rinku miss recovered from purse

Bihar: रेल ट्रैक पर मिला युवती का सिर कटा शव, शिनाख्त नहीं हुई; पर्स से 70 रुपये और रिंकू मिस लिखी पर्ची बरामद

Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
सार

Bihar Police: हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है। उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाया गया। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उसकी अभी पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन
Decapitated body of a girl found on railway track in Nalanda; slip written Rinku miss recovered from purse
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शनिवार की सुबह इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा हाल्ट के पास का है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने काम को लेकर खेतों की ओर जाने लगे। तभी उन्हें ट्रैक पर एक युवती की सिर कटी लाश दिखी। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है। उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाया गया। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। दाहिने हाथ में एक पर्स भी मिला है। उसमें 70 रुपये और रिंकू मिस लिखी हुई एक पर्ची बरामद की गई है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों से और सोशल मीडिया का उसकी पहचान करने के लिए सहारा लिया जा रहा है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। प्रथम दृष्टि यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed