फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Deadly attack on police who reached to catch cattle smugglers in Aurangabad; Five policemen injured

Bihar: पशु तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला; दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, हथियार भी छीने

Wed, 14 Jun 2023 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Jun 2023 06:31 PM IST
सार

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही घटना के ढाई घंटे बाद मुख्यालय और आसपास के थानों से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गांव से पुलिस की क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां बरामद की गईं। साथ ही कुछ पशुओं को जब्त कर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। कुछ को चिन्हित भी किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Deadly attack on police who reached to catch cattle smugglers in Aurangabad; Five policemen injured
पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को हसपुरा थाना के अमझरशरीफ में पशु तस्करों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम हथियार भी छीन लिए। हमला इतना बड़ा था कि पुलिस की टीम को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उस दौरान खुद को बचाने के लिए पुलिस मैदान छोड़कर भागने पर मजबूर हो गई। हमले में पुलिस की एक जीप और पुलिस की एक अन्य गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


हसपुरा की प्रभारी थानाध्यक्ष नाजिया परवीन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्करों का एक अंतरदेशीय गिरोह हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ आया हुआ। यह भी पता चला कि पशु तस्करों ने इलाके में पशुओं की एक बड़ी डील की है। यहां से वे भारी संख्या में पशुओं को किसी दूसरे देश में ले जाने वाले है। इस सूचना के सत्यापन के लिए हसपुरा पुलिस की टीम एसआई चंदन कुमार और मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम एक-एक स्थान पर ढेर सारे पशु इकठ्ठा देखकर पूछताछ करने लगी। इतने में ही पशु तस्करों का समूह उग्र हो गया और उनके द्वारा पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस को इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। पशु तस्करों ने पुलिस पर रोड़े-पत्थर, तलवार और चाकू से हमला कर दिया। इसमें कुल पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में पुलिस को पुलिस जीप को मौके पर ही छोड़कर भाग जाना पड़ा। हमले में हमलावरों ने पुलिस टीम की एक मैगजीन समेत दर्जन राउंड गोलियां भी लूट लीं। वहीं, हमले में पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में दो एसआई, दो महिला पुलिस और एक होमगार्ड का जवान शामिल है। घायल पुलिसकर्मियों का रात में ही हसपुरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। घायलों में एक होमगार्ड के जवान को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिसकर्मियों को गंभीर और गहरी अंदरूनी चोटें आई हैं।


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही घटना के ढाई घंटे बाद मुख्यालय और आसपास के थानों से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गांव से पुलिस की क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां बरामद की गईं। साथ ही कुछ पशुओं को जब्त कर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। कुछ को चिन्हित भी किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हमलावर पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed