फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body shelter in sitamarhi Bihar News : Masked Women and child killed, acid used to destroy identity

Bihar News : यहां लाशें छिपाई जाती हैं; अब महिला-बच्चे की सड़ी-गली लाश मिली, यहां पहले मिला था पुरुष का शव

Mon, 24 Jul 2023 11:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

Bihar Police : पुलिस भले ही ऐसी जगहों की निगरानी नहीं करे, लेकिन अपराधियों को पता होता है कि मर्डर कर लाश कहां छिपाई जाए या फेंकी जाए। एसिड से गलाई दो लाशें सीतामढ़ी में अब उसी जगह मिली हैं, जहां कुछ समय पहले एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई थी।

विज्ञापन
Dead body shelter in sitamarhi Bihar News : Masked Women and child killed, acid used to destroy identity
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक नकाबपोश महिला और बच्चे की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर बैरबा मौजे की है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह से चर्चे किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


ऐसे मिली लाश की जानकारी
लाश की जानकारी तब मिली जब स्थानीय लोग भैंस चराने के लिए घटनास्थल की तरफ गये थे। इसी दौरान लोगों ने काफी बदबू महसूस किया। उत्सुकतावश जब लोग पास गए तब लोगों की नजर महिला की लाश पर पड़ी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। घटना स्थल पर छोटे बच्चे का पैंट, चप्पल भी बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान वहां एक चार साल के बच्चे का भी शव बरामद हुआ। मृत महिला नकाब पहने हुई है। पास में ही महिला का चप्पल भी है।लोगों का अंदाज़ा है कि किसी ने दूर से लाकर महिला की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जार ही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दो वर्ष पहले इसी जगह मिली थी युवक की लाश 
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो वर्ष पहले भी इस जगह पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। बाद में उसकी शिनाख्त हो गई। घटनास्थल पर प्रशिक्षु एसपी दीक्षा एवम पुपरी थाने के एसआई राम विनय पासवान घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस अपने आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। इधर, क्षेत्र के लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed