फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of youth missing for two days found in bushes in Muzaffarpur

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दो दिन से गायब युवक का शव झाड़ियों में मिला; गले पर रस्सी के निशान भी मिले

Fri, 02 Jun 2023 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि युवक के गले में रस्सी के निशान थे। शरीर पर केवल पैंट थी। एक हाथ नोंचा हुआ था। किसी जंगली जानवर ने हाथ नोंचा है। प्रथम दृष्ट्या हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। परिजनों का बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found in bushes in Muzaffarpur
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई स्थित झाड़ियों में 21 साल के युवक का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना अहियापुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान 21 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक के गले में रस्सी के निशान थे। शरीर पर केवल पैंट थी। एक हाथ नोंचा हुआ था। किसी जंगली जानवर ने हाथ नोंचा है। प्रथम दृष्ट्या हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। फिलहाल परिजन का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि झाड़ियों में शव देखा था। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले दोस्तों के साथ निकला था
मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने तीन-चार दोस्तों के साथ निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। इसी बीच जानकारी मिली कि एक शव मिला है। घर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि संजय है। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी घर से कई-कई दिनों तक गायब रहता था। उन्हें लगा कि वह फिर आ जाएगा। इसलिए पुलिस में शिकायत भी नहीं की। अगर शिकायत की होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed