फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of youth found hanging from mango tree in Samastipur

Bihar News: सात मार्च को होने वाली थी शादी, आम के पेड़ से लटकता मिला शव, जेब में मिला सुसाइड नोट

Thu, 22 Feb 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

Bihar News: जिले के सिंघिया थाने के सिंघिया वार्ड 17 मोहल्ले में गुरुवार को आम के पेड़ से लटकता हुए एक युवक का शव मिला है। मृतक इसी गांव के उमेश कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह 23 वर्ष बताया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। 

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from mango tree in Samastipur
आम के पेड़ से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के सिंघिया वार्ड में एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के जेब में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें स्वेक्षा से आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। हालांकि मृतक के बड़े भाई का कहना है कि पत्र में हैंडराइटिंग कुंदन की नहीं है। कुंदन की साजिश के तहत हत्या किए जाने के बाद शव को आम के पेड़ से लटकाया गया है। कुंदन की शादी 7 मार्च को रोसड़ा के मुरादपुर में होने वाली थी। 

विज्ञापन


मृतक के भाई चंदन ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह घर से बाइक से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। रात में भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुंदन के मोबाइल में रिंग बज रहा था, लेकिन कोई रिसिव नहीं कर रहा था। गुरुवार सुबह से ही लोग उसकी खोज कर रहे थे। इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे खेत में कुंदन की बाइक मिली। जिसपर एक कागज में लिखा हुआ नोट मिला। जिस पर लिखा था कि वह पास के ही बोरिंग के पास आम के पेड़ के पास है। जब भाई आम के पेड़ के पास पहुंचा तो पेड़ से लटकता हुआ कुंदन का शव देखा। जिसके बाद हल्ला मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


छठ के मौके पर हैदराबाद से लौटा था
बताया गया है कि कुंदन पहले हैदराबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। महापर्व छठ के मौके पर घर लौटा था, जिसके बाद से यहीं पर था। परिवार के लोगों ने शादी फिक्स की थी। घर के लोग शादी को लेकर तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान शव मिलने से परिवार में खुशी का माहौल गमगीन में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने क्या कहा
सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के जेब में सुसाइड नोट मिला है, लेकिन इसकी अभी जांच होगी। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक की हैंडराइटिंग नहीं है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed