फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of woman found hanging from latch on roof in suspicious condition in Bhojpur; Bihar Dowry Murder

Dowry Murder: संदिग्ध अवस्था में छत पर कुंडी से लटका मिला महिला का शव; ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

Bihar Dowry: अब भोजपुर से दहेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों पर दहेज के लिए और अवैध संबंध का विरोध करने पर बहू की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने यह आरोप लगाए हैं। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Dead body of woman found hanging from latch on roof in suspicious condition in Bhojpur; Bihar Dowry Murder
मृतका खुशबू देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के भोजपुर के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के कातर गांव में एक महिला का शव उसके घर की छत की कुंडी से लटका मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका कातर गांव निवासी सोनू चौधरी की पत्नी खुशबू देवी (26) बताई जा रही है। मायके वालों ने दहेज और बाहर वाली के चक्कर में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बक्सर के सोनवर्षा गांव निवासी सविता देवी ने बताया कि उनकी बेटी खुशबू कुमारी की शादी मई 2018 के मई में कातर गांव निवासी शंभू चौधरी के बेटे सोनू चौधरी के साथ हुई थी। उनका दामाद सोनू चौधरी शादी के पहले से ही हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद से ही उसके पति द्वारा व्यापार करने को लेकर पैसे की मांग की जाने लगी। उसे लेकर उसके पति और ससुराल वालों द्वारा उनकी बेटी को बराबर प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनकी अपनी बेटी खुशबू से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे उसके ससुराल वालों ने फोन किया और कहा कि खुशबू की हालत काफी खराब है। सूचना मिलने पर वह उसके ससुराल कातर गांव पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। उसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी। सविता देवी ने व्यापार करने के लिए पैसों की मांग और अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुर शंभू चौधरी, सास कमला देवी और एक देवर द्वारा उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका की मां सविता देवी ने बताया कि दामाद हमेशा कहता था कि वह दूसरी शादी करेगा। उन्होंने बताया कि उनका दामाद सोनू चौधरी का हैदराबाद की एक अन्य लड़की से अवैध संबंध है। उसको लेकर वह बराबर उसे कहता था कि गांव नहीं आएगा। वहीं रहेगा और दूसरी शादी करेगा। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। सविता देवी के अनुसार, उसकी बेटी बताती थी कि उसके पति हमेशा किसी दूसरी लड़की की तारीफ करते थे। वह कहता था कि वह तुमसे सुंदर है और उसी के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में उसका दामाद गांव आने वाला था। बाद में गांव आने से मना कर दिया। उसे लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है, ऐसा लग रहा है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed