{"_id":"652fd39f81c3bc5bdc021a47","slug":"dead-body-of-missing-elderly-found-in-suspicious-condition-in-nalanda-fear-of-death-due-to-drowning-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लापता बुजुर्ग का पईन में मिला शव; डूबने से मौत की आशंका जता रहे परिजन, मंगलवार की शाम टहलने निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लापता बुजुर्ग का पईन में मिला शव; डूबने से मौत की आशंका जता रहे परिजन, मंगलवार की शाम टहलने निकले थे
Wed, 18 Oct 2023 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:16 PM IST
सार
Bihar News: नालंदा में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में पईन से मिला है। परिजन पानी में डूबने की वजह से बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक राम जन्म सिंह और गमगीन लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में पानी भरे पईन में बुजुर्ग का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव स्थित पईन का है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी दिवंगत मेवी लाल के बेटे राम जन्म सिंह (70) के रूप में की गई है। बुजुर्ग बीती शाम से लापता थे।
विज्ञापन
मृतक के परिजन ने बताया कि राम जन्म सिंह मंगलवार की शाम नरसंडा मोड़ की तरफ घूमने के लिए गए थे। जहां से वापस घर लौट रहे थे। तभी शौच के दरम्यान पानी लेने के दौरान गंगौरा गांव के पईन में पैर फिसल गया और डूब गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की जाने लगी। लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका। बुधवार को गांव के ही कुछ लोग उधर घूमने गए तो देखा की पानी में उनका शव उतरा रहा है। इसके बाद फोन से उन लोगों को सूचना मिली, जिससे घटना का खुलासा हुआ। बुजुर्ग का गमछा भी पईन किनारे ही रखा हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद स्थानीय थाना को इस घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शौच के बाद पानी लेने के दौरान पईन में डूबने से बुजुर्ग की मौत की आशंका परिजन जता रहे हैं।
विज्ञापन