फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of child who went missing while playing in home in Motihari was found from Bhusauli after 24 hours

Bihar News: खेलते हुए घर से गायब हुआ मासूम, 24 घंटे बाद भुसौली से मिला बच्चे का शव; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 29 Jul 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

Bihar: दरपा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन में मासूम के परिजन ने एक आवेदन देकर अपने बच्चे की गुमशुदगी का आवेदन दिया था। तलाश के बीच बीती रात उसका शव घर के पास ही भुसौली से बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of child who went missing while playing in home in Motihari was found from Bhusauli after 24 hours
मृतक अर्पित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में घर से लापता मासूम का शव 24 घंटे बाद घर के पास भुसौली से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चा अपने पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। यह घटना दरपा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर पटेल ने बताया कि मेरा चार साल का इकलौता बेटा अर्पित गुरुवार की शाम घर से गायब हो गया था। रात में जब घर में नहीं देखा गया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। राजकिशोर ने बताया कि उसका बेटा घर पर खेल रहा था, अचानक वह गायब हो गया। गांव से लेकर आसपास के गांव में तलाश शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में उसके पिता ने दरपा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। लेकिन शाम को घर के पास भुसौली से अर्पित का शव बरामद हुआ। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। शव मिलने के बाद घटना की जानकारी दरपा थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फिर डॉग स्क्वॉड की टीम बुला कर मासूम की मौत की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर दरपा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन में मासूम के परिजन ने एक आवेदन देकर अपने बच्चे की गुमशुदगी का आवेदन दिया था। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। इसी बीच बीती रात उसका शव घर के पास ही भुसौली से बरामद हुआ है। डॉग स्क्वॉड की टीम को बुला कर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed