फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of an Urdu teacher found in suspicious condition from his house in Begusarai

Bihar: एक उर्दू शिक्षक का संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से मिला शव; परिजनों ने आत्महत्या मानने से किया इनकार

Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
सार

मृतक के भाई फैयाज ने बताया कि उनका भाई दो-तीन दिन से घर छोड़े हुए था। आज जब वह स्कूल पहुंचे तो उनको फोन पर ये जानकारी मिली कि उनके भाई की मौत हो गई है। फैयाज ने बताया कि वह अभी इस घटना को सुसाइड मानकर नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन
Dead body of an Urdu teacher found in suspicious condition from his house in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक शिक्षक की संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। उसका शव एक कमरे से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कमरा रात से ही बंद था। बाद में शक होने पर लोगों की मौजूदगी में कमरा को खोला गया तो शिक्षक मृत अवस्था में मिला। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं। वहीं, परिजन अभी इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। मृतक शिक्षक बछवाड़ा थाना क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय सरायनूर नगर में पढ़ाता था। शिक्षक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के ग्राम तेमुआ निवासी मो. जियाउर अहमद के बेटे मो. इम्तियाज अहमद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक शिक्षक इम्तियाज अहमद का फाइल फोटो


मृतक के भाई मो. फैयाज अहमद ने बताया कि उनका भाई उर्दू मध्य विद्यालय सरायनूर नगर में कार्यरत था। जो इसी गावं में एक कमरा किराए पर लेकर रहता था। फैयाज ने बताया कि उनका भाई दो-तीन दिन से घर छोड़े हुए था। आज जब वह स्कूल पहुंचे तो उनको फोन पर ये जानकारी मिली कि उनके भाई की मौत हो गई है। फैयाज ने बताया कि वह अभी इस घटना को सुसाइड मानकर नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल घटना की सूचना मंसूरचक थाना को दी गई है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर मामले की हकीकत जानने के लिए पहुंच गए। वहीं, घटना के तीन घंटे बाद मौका ए वारदात पर पहुंचने पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed