फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of an elderly woman found in a truck parked in front of the police station in Samastipur

Bihar: समस्तीपुर में थाने के सामने खड़े ट्रक में मिला बुजुर्ग महिला का शव, कई महीने पहले जब्त किया गया था वाहन

Fri, 02 Jun 2023 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शव ट्रक में कहां से आया, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बहरहाल, शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
Dead body of an elderly woman found in a truck parked in front of the police station in Samastipur
इसी ट्रक से बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना लग रहा है और उससे बदबू आ रही थी। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

 
शराब मामले में जब्त किया गया था ट्रक
जानकारी के मुताबिक, उक्त ट्रक को करीब छह महीने पहले मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब लोड होने के बाद जब्त किया था। ट्रक को जब्त किए जाने के बाद थाना परिसर की बाउंड्री वॉल और ओवर ब्रिज के बीच सड़क किनारे लगाया गया था। ट्रक करीब छह महीने से सड़क किनारे खड़ा है।
विज्ञापन


खरीदार देखने पहुंचे ट्रक तो शव देख मचाया शोर
शराब मामले में जब्त ट्रक की नीलामी होने वाली थी। इसके लिए खरीदार ट्रक देखने के लिए थाना पहुंचे थे। बताया गया है कि खरीदार ट्रक का भौतिक सत्यापन कर रहे थे। तभी अचानक ट्रक से आ रही बदबू के कारण उन लोगों ऊपर चढ़कर देखा तो एक महिला का शव पड़ा हुआ था। शव से बदबू आ रही थी। इससे माना जा रहा है कि शव  कम से कम एक सप्ताह पुराना है। महिला कहां की रहने वाली है इसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव
नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शव ट्रक में कहां से आया, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बहरहाल, शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद अगर कोई दावेदार नहीं आते हैं तो पुलिस द्वारा उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed