फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a young man found hanging in Nalanda Aungari village

Nalanda: औंगारी गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने फूफा पर लगाया झगड़े के बाद हत्या करने का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 04:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

आस पड़ोस से पता चला कि बीती रात किसी बात को लेकर फूफा  से झगड़ा हुआ था। इसी बात की खुन्नस में परिवार के लोगों ने हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in Nalanda Aungari village
पंकज कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पुलिस ने उसके फूफा के घर से बरामद किया है। मामला औंगारी थाना क्षेत्र अंतर्गत औंगारी गांव का है। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलामा गांव निवासी बच्चु प्रसाद का (38) वर्षीय पुत्र पंकज कुमार उर्फ सौरभ है। जो वर्तमान में अपने फूफा के घर औंगारी में रहता था। 

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसके फूफा ने फोन कर बताया कि उसके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के उपरांत वह औंगारी पहुंचा। उसने देखा कि कमरे की सीलिंग की हाइट ज्यादा नहीं थी कि वहां कोई फंदा लगा सकता है। इसके उपरांत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


पंकज के भाई ने बताया कि आस पड़ोस से पता चला कि बीती रात किसी बात को लेकर फूफा  से झगड़ा हुआ था। इसी बात की खुन्नस में परिवार के लोगों ने हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। कुछ दिन पूर्व उसके फूफा ने कहा था कि उसे अपने घर ले जाए नहीं तो उसका हत्या करवा देगी। मृतक पिछले छह सालों से अपने फूफा के घर औंगारी में रहकर गुमटी खोल रखा था। इसके पूर्व उसने पटना में अपनी फुटवियर की दुकान खोली थी, जो नहीं चलने के कारण बंद करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल परिजन हत्या के कारणों के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। औंगारी थाना अध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द करा दिया गया है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टिया जांच में जो बात सामने आई है। वह आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed