{"_id":"648dc722e75b469a900a7ecd","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-in-a-house-in-khagaria-relatives-fearing-murder-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कमाने के लिए परदेस जाने वाला था युवक; घर में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन हत्या की आशंका जता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कमाने के लिए परदेस जाने वाला था युवक; घर में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन हत्या की आशंका जता रहे
Sat, 17 Jun 2023 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:16 PM IST
सार
परबत्ता थाना के एएसआई रोशन प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कुलहड़िया पंचायत के भरसो गांव में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो गांव के वार्ड नं आठ निवासी प्रकाश दास के बेटे गुलशन कुमार (22) के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं। ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलशन कुमार हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों के लिए घर आया हुआ था। शनिवार को वह फिर से कमाने के लिए बाहर जाने वाला था। इसे लेकर घर में तैयारी भी चल रही थी। उसकी मां उसके लिए खाने की चीजें भी बना रही थीं। लेकिन शनिवार सुबह घर में उसके कमरे में उसका शव फंदे से झूलता मिला। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक के परिजन कह रहे हैं कि किसी ने हत्या करके शव को घर में लटका दिया है।
विज्ञापन
वहीं, परबत्ता थाना के एएसआई रोशन प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन