{"_id":"658408d941c997fe1b029aa3","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-dead-on-the-road-in-begusarai-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: सड़क पर मृत अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: सड़क पर मृत अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Dec 2023 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:13 PM IST
सार
Begusarai: जिले में बजाज कलेक्शन मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चमार डीहा के पास की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के रहने वाले जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र अनमोल भारती के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बजाज कलेक्शन मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चमार डीहा के पास की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के रहने वाले जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र अनमोल भारती के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि मृतक अनमोल भारती बजाज फाइनेंस में कनेक्शन पद पर कार्यरत थे। मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया है कि बीती रात बेगूसराय से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तकरीबन 5 लाख से अधिक रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। फिर मोबाइल पर बात हुई के 5 मिनट में घर पहुंच जाएंगे, लेकिन उसके बावजूद काफी देर तक घर नहीं लौटा। जब घर से लोग खोजने के लिए निकले तो चमारडीहा के पास मृत अवस्था में सड़क किनारे पाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि किसी अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने के दौरान इसकी हत्या कर दी और एक्सीडेंट का रूप देने कोशिश की गई। उन्होंने यह भी बताया है कि उसके पास लैपटॉप, गले की चेन और मोबाइल अभी भी गायब है। जिससे और शक जाहिर होता है कि किसी ने इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को सड़क किनारे छोड़ दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है कि जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस वहां से देखकर चली गई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा फिर नावकोठी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या सड़क दुर्घटना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।