{"_id":"6433b8dc57b0f0a55f0588f8","slug":"dead-body-found-hanging-near-veterinary-hospital-in-jamui-youth-missing-for-two-days-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में वेटरनरी अस्पताल के पास फंदे से लटका मिला शव, दो दिन से लापता था युवक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में वेटरनरी अस्पताल के पास फंदे से लटका मिला शव, दो दिन से लापता था युवक, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 10 Apr 2023 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:51 PM IST
सार
जमुई में वेटरनरी अस्पताल के पास सोमवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के वेटरनरी अस्पताल के पास सोमवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान घटनास्थल पर युवक के शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बुधुआ बथान गांव निवासी शंभू यादव (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शंभू यादव एफसीआई गोदाम में लेबर का काम करता था। वह दो दिनों से था लापता। उसका शव सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने चकाई प्रखंड कार्यालय परिसर के वेटरनरी अस्पताल के पास से बरामद किया। हालांकि लापता युवक को उसके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। वहीं, मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
चकाई थानाध्यक्ष ने बताया कि चकाई प्रखंड कार्यालय के पास वेटरनरी अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है। जो हत्या या आत्महत्या है, उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। साथ ही इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभू कुमार एक अच्छे स्वभाव का युवक था।
विज्ञापन