फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Young Man Committed Suicide in Samastipur He got married six months ago

Bihar News: समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छह माह पहले हुए थी शादी, पत्नी से अच्छे नहीं थे रिश्ते

Tue, 06 Aug 2024 12:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Aug 2024 12:59 PM IST
सार

Samastipur Crime News: बिहार के समस्तीपुर में एक युवक ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद से उसके अपनी से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। ओडिशा से लौटकर आने के कुछ दिन बाद उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Young Man Committed Suicide in Samastipur He got married six months ago
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुूरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के रहियार गांव में मंगलवार सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। युवक की पहचान सीमावर्ती दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के परशम्मा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश चौधरी पुत्र सन्नी चौधरी के रूप में की गई है। सन्नी पिछले 20 दिन से अपना ननिहाल में रह रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


युवक का मामा बलदेव सहनी ने बताया कि उनकी बहन और बहनोई दोनों की मौत हो चुकी है। उन्होंने छह महीने पहले अपने भांजे सन्नी चौधरी की शादी की थी। लेकिन, शादी के बाद से सन्नी और उसकी पत्नी के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे। पत्नी उसके साथ जाना नहीं चाहती थी, जिस कारण सन्नी काफी तनाव में रहता था। करीब एक महीन पहले उसे समझा बूझाकर कमाने के लिए ओडिशा भेजा था। लेकिन, वह 15 दिनों के अंदर ही वापस लौट आया। नाग पंचमी के दिन वह ननिहाल आया था, उसने बताया कि मेला देखने के लिए आया है। तब से वह यहीं रहकर आइसक्रीम बेच रहा था और जहां-तहां सो जाता था। घर पर भी नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन


बलदेव सहनी ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे उन्हें गांव के लोगों ने सूचना दी कि सन्नी का शव गांव के बगीचे में आम के पेड़ से लटक हुआ है। उसने तनाव में आकर आत्महत्या की है। पिछले कुछ दिन से वह नशा पान का भी सेवन करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग पंचमी पर आया था ननिहाल 
बताया गया है कि ओडिशा से लौटने के बाद सन्नी करीब 5 दिन तक बिरौल में रहा, उसके बाद नाग पंचमी के दिन अपने ननिहाल सहियारा गांव पहुंचा था। पिछले सप्ताह से उसने आइसक्रीम का ठेला लगाना शुरू किया था। परिवार से बेहतर संबंध नहीं होने के कारण वह नशे का भी आदि हो गया था, वह हमेशा नशे की हालत में रहता था। 

पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास 
मृतक युवक के मामा बलदेव साहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सन्नी ने करंट लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, उसे बचा लिया गया था। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर कमाने के लिए ओडिशा भेजा। लेकिन, वापस आकर उसने आत्महत्या कर ली। 


केस दर्ज किया 
शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि युवक ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed