फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teacher absconds with student for three months darbhanga news

Bihar News: छात्रा संग शिक्षक तीन महीने से फरार, पुलिस-प्रशासन के हाथ खाली, खड़े हुए सवाल

Tue, 20 Jan 2026 11:57 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 11:57 AM IST
सार

दरभंगा जिले में एक छात्रा के लापता होने का मामला लंबे समय बाद भी अनसुलझा बना हुआ है। आरोप है कि एक शिक्षक छात्रा के साथ फरार है और अब तक दोनों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Teacher absconds with student for three months darbhanga news
आरोपी शिक्षक सुधांशु कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसारा गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय से जुड़ा छात्रा–शिक्षक का मामला तीन महीने बाद भी रहस्य बना हुआ है। विद्यालय के एक शिक्षक के साथ फरार हुई आठवीं कक्षा की छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन न तो छात्रा की बरामदगी हो सकी है और न ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि न तो विभाग को लापता छात्रा की चिंता है और न ही ड्यूटी से फरार शिक्षक की। स्थिति इतनी गंभीर बताई जा रही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को भी इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक सुधांशु कुमार बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था और वह मनसारा गांव में राजा यादव के घर किराए पर रह रहा था। बताया जाता है कि सुधांशु कुमार उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के मालिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को उनकी बेटी शिक्षक से पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। जब देर रात तक बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजन शिक्षक के किराए के मकान पर पूछताछ करने पहुंचे। इस पर शिक्षक ने बताया कि उस दिन सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई थी और कोई भी पढ़ने नहीं आया था।

पढ़ें- Bihar News: बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड मारकर थैला काटा, पीएनबी से निकले कर्मी के सैलरी के 1.40 लाख रुपये उड़ाए


इसके बाद से ही शिक्षक किराए का मकान छोड़कर फरार हो गया और न ही स्कूल में ड्यूटी पर लौट रहा है। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने घनश्यामपुर थाना में शिक्षक सुधांशु कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो छात्रा को बरामद कर सकी है और न ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पाई है।

इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छात्रा की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। वहीं, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल ट्रैकिंग की जा रही है और जल्द ही छात्रा को बरामद कर आरोपी शिक्षक सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed