फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Wife murdered to get rid of illegal relationship and loan, 4 accused including husband arrested

Crime: अवैध संबंध और लोन से छुटकारा पाने के लिए की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति समेत चार लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

Samastipur News: सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि संदीप ठाकुर ने पत्नी की हत्या अवैध संबंधों के शक और लोन चुकाने से बचने के लिए की थी। मामले की जांच में पुलिस को संदीप की साजिश और उसके झूठे बयान का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Samastipur: Wife murdered to get rid of illegal relationship and loan, 4 accused including husband arrested
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें संदीप ठाकुर ने अपनी पत्नी अंशु कुमारी (28) की हत्या कर दोहरी योजना बनाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संदीप अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था और वह उसकी मौत के जरिए 10 लाख रुपये के समूह लोन से भी छुटकारा पाना चाहता था। संदीप ने इस हत्या के लिए अपने भाई और अन्य सहयोगियों की मदद ली, लेकिन पुलिस की तफ्तीश से उसकी साजिश बेनकाब हो गई।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी संदीप ठाकुर चकमहेसी बाजार में सैलून चलाता है। उसकी शादी 2016 में अंशु कुमारी से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय से संदीप को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक हो गया था। इसके अलावा अंशु ने विभिन्न सहायता समूहों से करीब 10 लाख रुपये का लोन ले रखा था, जिसे चुकाने में दिक्कत हो रही थी। संदीप ने सोचा कि पत्नी को रास्ते से हटा देने से दोनों समस्याओं का समाधान हो जाएगा, अवैध संबंधों का शक खत्म हो जाएगा और लोन चुकाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन



 
सात हजार रुपये में खरीदा था कट्टा
संदीप ने योजना के तहत वैशाली जिले से सात हजार रुपये में एक देसी कट्टा खरीदा। बुधवार की रात जब वह घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी से विवाद किया और फिर उसके सिर पर नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को दिग्भ्रमित करने की योजना
पत्नी की हत्या के बाद संदीप ने अपने भाई राजा ठाकुर, मोहन ठाकुर और एक टोटो चालक सोनू कुमार की मदद से शव को दरभंगा डीएमसीएच ले जाकर एक झूठी कहानी गढ़ी। उसने पुलिस को बताया कि जब वह और उसकी पत्नी चकमहेसी से बेलादुला की ओर जा रहे थे, तो बाघमारा पुल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। संदीप के मुताबिक, जब उसकी पत्नी ने प्रतिरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


 
पुलिस की जांच से साजिश से उठा पर्दा
दरभंगा पुलिस को संदीप की कहानी पर शक हुआ और उन्होंने समस्तीपुर पुलिस को जानकारी दी। समस्तीपुर पुलिस ने संदीप, उसके भाई और टोटो चालक को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। टोटो चालक ने बताया कि संदीप ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी बीमार है और उसे दरभंगा अस्पताल ले जाना है। पूछताछ के बाद संदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पोखर से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और गोली के खोखे बरामद किए।

 
सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि संदीप ठाकुर ने पत्नी की हत्या अवैध संबंधों के शक और लोन चुकाने से बचने के लिए की थी। मामले की जांच में पुलिस को संदीप की साजिश और उसके झूठे बयान का खुलासा हुआ। संदीप, उसके भाई राजा ठाकुर, मोहन ठाकुर और टोटो चालक सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की संदीप की कोशिशों का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed