फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Suddenly female shopkeeper started burning in flames; a young man saved his life with courage

Bihar: अचानक धू-धू कर जलने लगी महिला दुकानदार; लपटें देख पहले लोग भागे, फिर एक युवक ने इस तरह बचाई उसकी जान

Sun, 14 Jan 2024 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

Female Shopkeeper Caught On Fire: समस्तीपुर से एक महिला दुकानदार को अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अचानक आग का गोला बन गई थी और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur: Suddenly female shopkeeper started burning in flames; a young man saved his life with courage
अचानक आग का गोला बन गई थी महिला दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के ताजपुर से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक महिला दुकानदार अचानक से धू-धू कर जिंदा जलने लगी। उसके पूरे शरीर से आग की लपटें निकल रही थीं। जब उसने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू किया तो जल रही महिला को देखकर भगदड़ मच गई। लोग उसे बचाने के बजाय अपनी जान बचाकर भागने लगे। लेकिन इसी बीच एक युवक ने हिम्मत कर जल रही महिला को लगी आग को बुझाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में परिजनों ने तत्काल उस महिला दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आग से झुलसी महिला ताजपुर हॉस्पिटल चौक की सीता देवी बताई गई है। वह पनवाड़ी की दुकान चलती थी। घायल महिला को रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि शनिवार रात महिला दुकानदार ने ठंड अधिक होने के कारण दुकान के अंदर अलाव जलाकर रखा था। इसी बीच उस वक्त महिला अलाव में जल रही आग की चपेट में आ गई जब वह दुकान पर आए एक ग्राहक को कुछ सामान देने लगी। दरअसल, वह खड़े होकर ग्राहक को सामान दे रही थी। इसी दौरान उसकी शाल पीछे जल रहे अलाव पर पड़ गई, जिससे देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला दुकानदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। महिला के शरीर में अचानक आग लगी और पूरा शरीर आग के गोले में तब्दील हो गया। पहले तो इसे देखकर आसपास के कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और महिला को हाथ पकड़कर नीचे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला के शरीर में लगी आग बुझाई गई।


इस घटना के बाद आनन-फानन में आग में झुलसी महिला को जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे में महिला के शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जल गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी शनिवार की रात महिला को पटना रेफर कर दिया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed