{"_id":"679e37052daf8f4e4b02ab6d","slug":"samastipur-news-violent-clash-between-two-parties-over-mortuary-one-person-killed-by-beating-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुर्दा घाट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पीट-पीट कर एक व्यक्ति की ले ली जान; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुर्दा घाट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पीट-पीट कर एक व्यक्ति की ले ली जान; परिजनों में मातम
Sat, 01 Feb 2025 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:30 PM IST
सार
Samastipur News: पुलिस ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंगा के सरारी घाट पर मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव के संतोष मलिक के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के भतीजा कृष्ण मलिक ने बताया कि सरारी घाट पर मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर बरोहन मलिक के बेटे रंजन मलिक से उनके चाचा की दोपहर में कहासुनी हो गई। इसी दौरान रंजन अपने लोगों के साथ आ धमका और कच्चे बांस से उनके चाचा की जमकर पिटाई कर दी। जब परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्हें तत्काल मौके से उठाकर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जख्मी की मौत की सूचना सदर अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को दी। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। वहीं, पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में मुर्दा जलाने वाली जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन