{"_id":"66c9f54ba794a6abd707ff43","slug":"samastipur-mp-shambhavi-flagged-off-bharat-gaurav-train-which-takes-people-to-jyotirlingas-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने वाली भारत गौरव ट्रेन को सांसद शांभवी ने दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने वाली भारत गौरव ट्रेन को सांसद शांभवी ने दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनाएं
Sat, 24 Aug 2024 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:29 PM IST
सार
Samastipur News: सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के कारण आज भारत के लोग बहुत कम राशि खर्च करने के बाद धार्मिक स्थलों का दर्शन कर रहे हैं। रेलवे द्वारा ट्रेन में उनके खाने-पीने तक की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं सांसद शांभवी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत गौरव ट्रेन को समस्तीपुर स्टेशन पर स्थानीय सांसद शांभवी और एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए रवाना किया। यह ट्रेन बेतिया से खुलकर शाम 5:00 बजे समस्तीपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
इन ज्योतिर्लिंगों का कराया जाएगा दर्शन
इस ट्रेन का पहला पड़ाव उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ होगा। दूसरा पड़ाव द्वारिका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारकाधीश का दर्शन कराया जाएगा। सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी में साईं बाबा दर्शन और नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि शिंगणापुर मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। दर्शन के बाद यह ट्रेन तीन सितंबर को उसी रास्ते वापस लौट आएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर हरी झंडी दिखाते हुए सांसद शांभवी ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मिलकर यात्रा की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के कारण आज भारत के लोग बहुत कम राशि खर्च करने के बाद धार्मिक स्थलों का दर्शन कर रहे हैं। रेलवे द्वारा ट्रेन में उनके खाने-पीने तक की व्यवस्था की जा रही है। जबकि धार्मिक स्थल पर उनके लिए रहने के लिए भी व्यवस्था रेलवे करती है। भारत गौरव ट्रेन के परिचालन के बाद बड़ी संख्या में लोग धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने ट्रेन में यात्रियों से मिलकर शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के बाद धार्मिक स्थलों की भी दशा बदली है। सुविधा उपलब्ध होने पर लोग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं।