फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Liquor worth Rs 10 lakh found again in a sealed house, liquor loot from an accidented vehicle

Bihar: सील मकान में फिर मिली 10 लाख की नशे की खेप, शराब लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोगों ने मचा दी लूट

Sat, 31 Aug 2024 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:03 PM IST
सार

Samastipur Liquor Loot: समस्तीपुर में शराब के अवैध व्यापार किए जाने के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में पुलिस द्वारा सील किए गए घर से फिर लाखों की शराब बरामद की गई है। वहीं, दूसरे मामले सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शराब बिखरने के बाद जमकर लूटमार हुई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur: Liquor worth Rs 10 lakh found again in a sealed house, liquor loot from an accidented vehicle
वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोगों ने खूब लूटी शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में शराब का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के दूधपुरा वार्ड-7 मोहल्ले से एक सील निर्माणाधीन मकान से फिर 10 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब मिली है। वहीं, जिले के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के मंसूरचक के पास शराब लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो समस्तीपुर और बेगूसराय के लोगों ने शराब ही लूट ली। अब दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पहला मामला मुफस्सिल थानाक्षेत्र के दूधपुरा वार्ड-7 मोहल्ले का है। जहां सात जुलाई को एक निर्माणाधीन मकान से उत्पाद पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य की तीन सौ पेटी विदेशी शराब बरामद की थी। एक बार फिर उत्पाद पुलिस ने इस मकान से सौ पेटी यानी करीब 10 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब शुक्रवार रात बरामद की। इस बार कारोबारी ने मकान के पिछले गेट से मकान के अंदर शराब की खेप रखी थी। चूंकि मकान सामने से सील है।
विज्ञापन


उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि रात सूचना मिली थी कि जिस मकान से एक महीने पहले शराब बरामद की गई थी, उसी मकान में पुनः कारोबारी ने शराब छिपा कर स्टॉक की है। सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने उस मकान में छापामारी की तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। जब पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो मकान के कमरे में भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटियां पड़ी हुईं थी। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। हालांकि मौके से कोई कारोबारी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मकान मुजफ्फरपुर के किसी व्यक्ति का है, जो इसका निर्माण करवा रहा है। इसके बारे में पड़ोसी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस उस व्यक्ति के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के सीमावर्ती गांव मंसूरचक के पास का है, जहां एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे करीब 10 फुट गड्ढे में पलट गई, जिससे पिकअप पर लदी विदेशी शराब भारी मात्रा में इधर-उधर बिखर गई। शराब बिखरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विभूतिपुर और बेगूसराय के मंसूरचक इलाके के लोग मौके पर जुट गए। फिर उन लोगों ने बिखरी शराब की लूट मचा दी। हालांकि जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो विभूतिपुर और मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लगभग पिकअप भर शराब की लूट हो चुकी थी। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों से शराब रिकवर की और हिदायत दी कि अगर शराब यहां से ले गए हैं तो उसे वापस कर दें अन्यथा बाद में शराब की बरामदगी होने पर जेल जाना पड़ सकता है। बावजूद बड़ी संख्या में लोग शराब लेकर वहां से खिसक गए। घटनास्थल बेगूसराय के मंसूरचक थाने का था, जिस कारण मंसूरचक थाना पुलिस उक्त पिकअप को जब्त कर अपने साथ ले गई। मौके से कुछ पेटी विदेशी शराब भी बरामद हुई है।

 
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि वाहन के साथ दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शराब लूटे जाने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लोगों से शराब वापस कराई गई है, कुछ शराब माफिया लेकर चले भी गए हैं। शराब की बरामदगी को लेकर सर्च अभियान चलाया जाएगा। घटनास्थल चूंकि मंसूरचक थाने में था, जिस कारण पुलिस वाहन को अपने साथ मंसूरचक ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed