{"_id":"67504ef4f4acec079b015b9d","slug":"samastipur-inspector-told-girl-to-share-bed-if-she-wanted-to-get-bail-video-surfaced-suspended-immediately-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘बेल लेनी है तो बेड शेयर करो’, दारोगा ने युवती से की शर्मनाक करतूत; वीडियो सामने आने के बाद हुआ यह हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘बेल लेनी है तो बेड शेयर करो’, दारोगा ने युवती से की शर्मनाक करतूत; वीडियो सामने आने के बाद हुआ यह हाल
Wed, 04 Dec 2024 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:15 PM IST
सार
Samastipur News: पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ एक मामले में जमानत के लिए पटोरी थाना गई थी। आरोपी दारोगा बिलाल खान ने उसे निजी क्वार्टर में बुलाया और वहां जबरदस्ती करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी दारोगा बिलाल खान को किया गया निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के पटोरी थानाक्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक दारोगा युवती से बेल देने के बदले ‘बेड शेयर’ करने की मांग करता नजर आ रहा है। यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक मिश्रा ने आरोपी दारोगा बिलाल खान को तत्काल निलंबित कर दिया है। साथ ही पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ एक मामले में जमानत के लिए पटोरी थाना गई थी। आरोपी दारोगा बिलाल खान ने उसे निजी क्वार्टर में बुलाया और वहां जबरदस्ती करने की कोशिश की। वीडियो में दारोगा साफ तौर पर युवती को धमकाते हुए कह रहा है कि अगर उसने ‘बेड शेयर’ नहीं किया, तो उसे हाईकोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
महिला ने किया विरोध, पर नहीं माना दारोगा
वीडियो में युवती बार-बार ‘सर, हमसे यह सब नहीं होगा’ कहकर विरोध करती नजर आ रही है। इसके बावजूद दारोगा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अश्लील हरकतें करता रहा। इस बीच युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
फोटो वायरल मामले से जुड़ा है विवाद
युवती के खिलाफ एक वर्ष पहले फोटो वायरल करने का मामला दर्ज हुआ था। इसी केस के अनुसंधानकर्ता दारोगा बिलाल खान थे। उन्होंने युवती को क्वार्टर बुलाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद एसपी अशोक मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएसपी बीके मेधावी से जांच करवाई। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। एसपी ने बताया कि आरोपी दारोगा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।
घटना से जनता में आक्रोश
दारोगा की इस हरकत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। खाकी वर्दी पहने व्यक्ति की ऐसी हरकतें लोगों को हैरान और गुस्से में डाल रही हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने कोई फोटो वायरल नहीं की थी और उसे झूठे मामले में उसे फंसाया गया। बेल के लिए उसने थाने का रुख किया था, जहां उसे इस शर्मनाक अनुभव का सामना करना पड़ा।