{"_id":"66001697077a41b4af098700","slug":"samastipur-husband-sets-himself-on-fire-after-killing-wife-referred-to-patna-in-critical-condition-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को लगाई आग: झुलसने के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को लगाई आग: झुलसने के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर
Sun, 24 Mar 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:33 PM IST
सार
Samastipur News: चकमेहसी थानाध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के बेटे आदित्य कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मृतका के बेटे के अनुसार उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर की है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतका मीना देवी (फाइल फोटो), पुलिस को घटना की जानकारी देता मृतका का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार को पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं, मृतका की पहचान गांव के देवेंद्र साह की पत्नी मीना देवी (44) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतका मीना देवी के बेटे आदित्य कुमार ने बताया कि वह इंटर का छात्र है। वह सुबह को ट्यूशन पढ़ने गया था। उसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके पिता ने मां की हत्या कर दी है और खुद भी अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली है। सूचना के बाद वह भागता हुआ घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव घर के बेड पर पड़ा हुआ है। उसे किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार करके मारा गया था। सिर से काफी खून बह रहा था। आदित्य ने बताया कि आग की लपट देख जुटे गांव के लोगों ने उसके पिता को बचा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतका के बेटे आदित्य ने बताया कि पटीदारी जमीन को लेकर अक्सर मां-पिता के साथ विवाद हुआ करता था। इस वजह से मां-पिता के बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती थी। आदित्य ने बताया कि उसकी मां को उसके पिता ने मार कर खुद भी अपने शरीर में आग लगाई है। वह घर की इकलौती संतान है। वहीं, इस घटना के बाद गांव और परिवार के लोगों ने आदित्य से दूरी बना ली थी। जबकि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान आदित्य के दोस्त उसके साथ दिखे, जो उसे ढांढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन
चकमेहसी थानाध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के बेटे आदित्य कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मृतका के बेटे के अनुसार उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर की है। जमीन विवाद को लेकर दंपति के बीच तनाव चल रहा था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने शरीर में भी आग लगा ली है, उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।