फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: HIV affected bride groom got married in Hospital, doctors health workers became wedding guests

Bihar News: HIV पीड़ित पत्नी को पति ने छोड़ा; अब अस्पताल में हुई अनोखी शादी, डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मी बने बाराती

Tue, 20 Feb 2024 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 01:29 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: पति ने अपनी पत्नी को HIV पीड़ित पाए जाने पर छोड़ दिया था, लड़की को फिर से अपना जीवनसाथी मिल गया। सदर अस्पताल में एक एड्स पीड़ित जोड़े की अनोखी शादी करवाई गई है। इसमें डॉक्टर, काउंसलर और अस्पताल कर्मी ही बाराती और सराती बने। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur: HIV affected bride groom got married in Hospital, doctors health workers became wedding guests
डॉ. एसके चौधरी की देखरेख में कराई गई एचआईवी पीड़ित जोड़े की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के सदर अस्पताल में सोमवार को अनोखी शादी देखने को मिली। एड्स पीड़ित युवक और युवती की शादी हुई। इसमें बाराती और सराती डॉक्टर, सिविल सर्जन और एचआईवी परामर्श केंद्र के कर्मी बने। एड्स पीड़ित दुल्हन दरभंगा जिले की रहने वाली है, जबकि दूल्हा समस्तीपुर का रहने वाला है। काउंसलिंग के दौरान दोनों की रजामंदी के बाद सदर अस्पताल प्रशासन ने दोनों की शादी करवाई। इस शादी में काउंसलर विजय मंडल ने अहम भूमिका निभाई है। अब यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़की पहले से शादीशुदा थी। लेकिन इसी दौरान वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई। जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो दोनों अलग हो गए। उसके बाद लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह लड़की को एक हजार रुपये हर महीने खर्चे के रूप में दे। लेकिन वह उक्त राशि भी समय पर नहीं देता था। इस दौरान लड़की का दरभंगा एड्स परामर्श केंद्र में आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


इस बीच काउंसलर विजय मंडल का स्थानांतरण समस्तीपुर हो गया। समस्तीपुर में विजय की भेंट समस्तीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक से हुई जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परदेश में रहने के दौरान वह भी एड्स से पीड़ित हो गया था। विजय ने दोनों एड्स पीड़ित लड़के और लड़की को मिलवाकर नया जीवन शुरू करने की सलाह दी, जिसके बाद दोनों मान गए। उसके बाद मंगलवार यानी आज दोनों की शादी सिविल सर्जन डा. एसके चौधरी की देखरेख में कराई गई। ताकि दोनों नया जीवन शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन एड्स पीड़ित हैं। दोनों में अभी कम वायरल है। इन दोनों से होने वाली संतान को एचआईवी से बचाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें लगातार दवा का सेवन करना होगा। दोनों की लगातार टीम द्वारा काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed