{"_id":"65c1ebd424c4224d1f05806b","slug":"samastipur-gold-trader-returning-home-at-midnight-was-hit-by-an-unknown-vehicle-and-died-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आधी रात को घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आधी रात को घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम
Tue, 06 Feb 2024 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:50 PM IST
सार
Samastipur Hindi News: दरभंगा से अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। किस वाहन टक्कर मारी इसका पता नहीं चल पाया। वहीं, मृतक की बाइक के नंबर से पहचान की जा सकी।
विज्ञापन
मृतक राजू साह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक व्यवसायी जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक निवासी सुरेश साह का बेटा राजू साह (25) बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजू साह सोमवार को दिन में अपने साढ़ू से मिलने के लिए दरभंगा गया हुआ था। वह आधी रात को बाइक से दरभंगा से समस्तीपुर लौट रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा मोड़ के पास किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। सड़क किनारे खून से लथपथ बाइक सवार को देख स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर थाने को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद कल्याणपुर पुलिस की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम युवक को उठाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार सुबह उसकी पहचान हुई। हालांकि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि किसी बड़े वाहन से उसकी टक्कर हुई है, क्योंकि बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं, बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। उसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक रोसड़ा शहर में सिनेमा चौक के पास ज्वेलरी की दुकान चलाता था। सोमवार को वह अपने एक संबंधी के यहां गया हुआ था, आधी रात को लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
कल्याणपुर पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।