फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Efforts started to convert 50 acres of Muktapur Moin into an eco park

Bihar: 50 एकड़ के मुक्तापुर मोईन को इको पार्क बनाने की कवायद शुरू; परिवार संग ले सकेंगे नौका विहार का मजा

Wed, 07 Feb 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:47 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 50 एकड़ में फैले इस मोईन को इको पार्क के रूप में विकसित करने की जिम्मेवारी वन विभाग को मिली थी। इस स्थल पर कल्याणपुर अंचल प्रशासन द्वारा डीएम के आदेश के बाद जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। जमीन सीमांकन के बाद यहां कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन
Samastipur: Efforts started to convert 50 acres of Muktapur Moin into an eco park
मुक्तापुर मोईन को इको पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर शहर से दो किलोमीटर दूर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित मुक्तापुर मोईन को वन विभाग इको पार्क के रूप में विकसित करने वाला है। इसको लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 50 से अधिक एकड़ में फैले इस मोईन को इको पार्क बनाने के लिए जगह सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्क बन जाने के बाद यहां पर लोग परिवार के साथ नौका विहार का भी मजा ले सकेंगे। इको पार्क बनाए जाने के बाद मुक्तापुर और आसपास के इलाके का तेजी से विकास होगा। पार्क बनने से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे, जिससे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

 
डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 50 एकड़ में फैले इस मोईन को इको पार्क के रूप में विकसित करने की जिम्मेवारी वन विभाग को मिली थी। इस स्थल पर कल्याणपुर अंचल प्रशासन द्वारा डीएम के आदेश के बाद जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। जमीन सीमांकन के बाद यहां कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन

 
मोईन के दोनों तरफ बनेगा वॉक पथ
इको पार्क बनाने के लिए वन विभाग पहले मोईन की सफाई कराएगा। इसके बाद मोईन के दोनों ओर वॉक पथ का निर्माण कराया जाएगा।  ताकि लोग सुबह के समय मॉर्निंक वॉक कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे। डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों ओर पौध रोपण कर यहां पर नर्सरी विकसित की जाएगी। जहां सभी मौसम और जमीन के प्रकार के मुताबिक पौधों को लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क की घेराबंदी कर वाटर ड्रेनेज की सुगम व्यवस्था की जाएगी ताकि पार्क में एक लेवल तक पानी रहे। पानी सूखने की स्थिति में पानी के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नौका विहार कर सकेंगे लोग
इस पार्क में नौका विहार की भी व्यवस्था होगी। पर्यटक खुद ही अपने पैरों से नौका चलाकर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। नौका विहार के दौरान सुरक्षा को लेकर भी कई इंतजाम किए जाएंगे ताकि कोई हादसा न हो। नौका विहार करने वालों को लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
 
चारों ओर लगेगा सीसीटीवी
पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वनरक्षी तो रहेंगे ही। वहीं, पार्क के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। लाइटिंग की व्यवस्था भी उत्तम की जाएगी।
 
पार्क में प्रवेश के लिए लगेगा शुल्क
जानकारी के मुताबिक, इस पार्क में प्रवेश के लिए एंट्री फीस का प्रावधान किया जाएगा। अभी इसका फैसला नहीं लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि अभी पार्क को जल्द से जल्द विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू किया गया। विभागीय निर्देशानुसार इस दिशा में काम होगा।

 
इलाके में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
शहर से दूर इस पार्क के खुलने से इलाके में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नए लोगों को काम मिल सकेगा। भागीरथपुर के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरज कुमार महतो ने कहा कि इस इलाके में पार्क बनने से इलाके में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नए युवाओं को काम मिल सकेगा। सरकार का यह सराहनीय कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed