फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Angered by not getting admission, student set fire to bike of director of coaching institute

Bihar News: कोचिंग में एडमिशन नहीं मिला तो बाइक की आग के हवाले, संस्थान के निदेशक ने छात्र पर लगाया आरोप

Tue, 06 Feb 2024 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Feb 2024 03:29 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: विभूतिपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोचिंग के संचालक द्वारा नामजद आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
Samastipur: Angered by not getting admission, student set fire to bike of director of coaching institute
जली हुई बाइक तथा मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक आवासीय निजी कोचिंग संस्थान में एडमिशन न मिलने से नाराज एक छात्र ने संस्थान के निदेशक की बाइक में सोमवार रात आग लगा दी। इस घटना में बाइक धू-धू कर जल गई। यह घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी भूतेश्वर चौक स्थित कोचिंग संस्थान की है। संस्थान के निदेशक का कहना है कि कुछ छात्रों ने बाइक जलाकर भाग रहे बेलसंडी गांव निवासी एक युवक (आरोपी) को देखा है। इस मामले की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दे दी गई है।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
कोचिंग के निदेशक शिवकांत कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बेलसंडी गांव निवासी भोला साहनी का बेटा मोनू कुमार उनके आवासीय कोचिंग की लाइब्रेरी में एडमिशन कराने के लिए पहुंचा था। लेकिन उन्होंने पहले अभिभावक को बुलाने की बात कही थी। फिर एडमिशन करने की बात कही, जिससे वह काफी नाराज हुआ था और खरी-खोटी भी सुनाई थी। इस दौरान उसने धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


निदेशक ने आरोप लगाया कि आधी रात उसे कोचिंग के छात्र अमरजीत और अन्य छात्र शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान उन लोगों ने कोचिंग के नीचे लगी बाइक को धू-धू कर जलता हुआ देखा। इस दौरान छात्रों ने मोनू कुमार को खेत की ओर भागते हुए भी देखा। इसके बाद संस्थान के लोगों को जानकारी दी। जब तक लोग उठते और कुछ समझ पाते, तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। घटनास्थल पर पेट्रोल की काफी महक आ रही थी। माना जा रहा है कि वहां पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई गई है, जिससे लाखों का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभूतिपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोचिंग के संचालक द्वारा नामजद आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed