{"_id":"663c75f15bc1e432b202f28b","slug":"rain-in-bihar-heavy-rain-in-darbhanga-and-muzaffarpur-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Bihar: दरभंगा में दिन के समय रात जैसा नजारा देख दंग रह गए लोग, मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Bihar: दरभंगा में दिन के समय रात जैसा नजारा देख दंग रह गए लोग, मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश
Thu, 09 May 2024 12:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 May 2024 12:36 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा में बारिश के दौरान दिन के समय रात जैसा नजारा दिखा। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने चुनाव प्रचार भी रोक दिया। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
दरभंगा में दिन में दिखा रात जैसा नजारा, मुजफ्फरपुर में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से तेज बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। वहीं, मौसम इस तरह करवट बदला की दिन में रात सा नजारा दिखने लगा। मोहल्लों में लगे स्ट्रीट लाइटों को जलाना पड़ गया। सड़क पर चल रहे वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।बता दें कि पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम अपना रुख बदलते हुए लोगों को तपिश भरी धूप और गर्मी से निजात दिला दी थी। लेकिन गुरुवार अहसुबह से तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा बन गया है।
विज्ञापन
इस चुनावी मौसम में बारिश के हो जाने से उम्मीदवारों को भी आज जनसपंर्क करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-जैसे चुनाव दरभंगा लोकसभा का नजदीक आ रहा है, पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार में तेजी लाया जा रहा है। हालांकि, अब इस लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए मात्र तीन दिन ही शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश
मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह से मौसम ने करवट लिया और तेज मेघ गर्जन व हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां एक तरफ बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों ने बड़ी राहत लिया है। वहीं, तेज रफ्तार की हवाओं से जिले के कई हिस्सों में पेड़ की डालियां टूट गई और कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार भी टूट करके गिर गया, जिसके कारण बिजली व्यवस्था भी बंद हो गया। सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं का असर आमजन जीवन पर पड़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल था और गर्मी का आलम ये था कि लोग दोपहर के समय घर से निकलना बंद कर चुके थे। वहीं, आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है। तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू है, जिस वजह से कहीं न कहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग द्वारा भी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी है, जिसका साफ-साफ असर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश शुरू है और जिले के कई हिस्सों मुसहरी, सकरा, बंदरा और गायघाट, मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्से में पेड़ की डालियां टूटने से सड़क मार्ग प्रभावित हो गई है। वहींं, बिजली के खंभे और पल्क के उखड़ने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली के खंभे के उखड़ने और बिजली के पल्क के टूट जाने से कई गांव में बिजली कटी हुई है, जिसको लेकर बिजली विभाग मरम्मती में जुट गया है। वहीं, बारिश से आम लीची के लिए बहुत राहत देने वाली खबर है।