फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani: CM Nitish inaugurated and laid foundation stone of 139 schemes worth 1107 crores in Pragati Yatra

Bihar: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में CM नीतीश ने 1107 करोड़ की दी सौगात, 139 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Sun, 12 Jan 2025 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:48 PM IST
सार

Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले को विकास की नई सौगात दी। उनकी घोषणाएं और योजनाएं क्षेत्र के किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई हैं।
 

विज्ञापन
Madhubani: CM Nitish inaugurated and laid foundation stone of 139 schemes worth 1107 crores in Pragati Yatra
प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी में सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 139 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए की जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन

 
शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री की यात्रा की शुरुआत मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के ग्राम दुर्गीपट्टी से हुई। यहां उन्होंने अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण और बच्चों से संवाद
मुख्यमंत्री ने ग्राम दुर्गीपट्टी के वार्ड संख्या-14 में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों और शिक्षिकाओं से बातचीत कर केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए प्रयास करें ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीविका दीदियों की सराहना और योजनाओं का वितरण
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभियान बसेरा-2 के तहत 926 भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरित किया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और अन्य सामग्री प्रदान की। इनमें मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों (जीविका) का विस्तार उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर इस पहल की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह एक प्रभावी कदम साबित हुआ है।
 
विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन
दुर्गीपट्टी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत अमृत सरोवर, स्कूलों में छत वर्षा जल संचय, सौर ऊर्जा परियोजनाएं और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की और अधिकारियों को सरोवर के चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
 
नदी पुनर्जीवन योजना का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने सुक्की गांव में कमला बलान नदी और अन्य जलस्रोतों के पुनर्जीवन और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से 10 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल सिंचाई में सुधार होगा, बल्कि मखाना और अन्य जलीय उत्पादों की पैदावार भी बढ़ेगी।
 
सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया। 1396.11 लाख रुपये की लागत से बनी इस परियोजना में नदी तट विकास और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
 
नहर विस्तारीकरण योजना का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने एनएच-57 के पास कोसी नहर के विस्तारीकरण परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से मधुबनी और दरभंगा जिलों के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि 569.18 करोड़ रुपये की लागत से 80 गांवों को लाभ होगा और 26,879 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री की अपील और निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और समाज के विकास में योगदान दें।

 
उपस्थित गणमान्य और अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य मंत्री लेशी सिंह, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed