फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Governor Arif Khan Calls Terrorist Activity from University Shameful Knowledge Used Against Humanity Crime

Bihar: ‘विश्वविद्यालय से आतंकी गतिविधि का संचालन शर्मनाक’, राज्यपाल बोले- ज्ञान का उपयोग मानवता के खिलाफ अपराध

Fri, 21 Nov 2025 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:11 PM IST
सार

Darbhanga News: राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय से आतंकी गतिविधि चलने को शर्मनाक बताया। MBBS डॉक्टर की संलिप्तता पर चिंता जताते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार समाज के लिए अनिवार्य हैं।
 

विज्ञापन
Governor Arif Khan Calls Terrorist Activity from University Shameful Knowledge Used Against Humanity Crime
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली ब्लास्ट मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय से आतंकी गतिविधियों का संचालन बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह शिक्षा के मूल उद्देश्य और सामाजिक जिम्मेदारी के पूर्ण विपरीत है।

विज्ञापन

 
MBBS डॉक्टर की संलिप्तता पर राज्यपाल का गंभीर सवाल
राज्यपाल ने एक MBBS डॉक्टर के ऐसे कृत्य में शामिल होने को अत्यंत चिंताजनक बताया। उनके अनुसार मानव के अंदर दिव्यता के साथ-साथ विनाशकारी प्रवृत्ति भी मौजूद होती है, लेकिन संस्कार और समझ यह तय करते हैं कि व्यक्ति किस दिशा में जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी सोच को ही पूर्ण सत्य मानते हैं और दूसरों को उसे मानने के लिए मजबूर करने की प्रवृत्ति विकसित कर लेते हैं, जो सीधे-सीधे विनाश का रास्ता खोलती है।
विज्ञापन

 
‘ज्ञान ताकत देता है, लेकिन संस्कार दिशा देते हैं’
उन्होंने कहा कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति यदि संस्कारहीन हो जाए, दायित्व न समझे और मर्यादाओं को न पहचाने तो उसकी विनाश करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे लोग मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसलिए समाज और कानून दोनों के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि यह संदेश स्पष्ट जाए कि किसी की जान के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले
 
भारतीय संस्कृति में ‘संस्कार’ की केंद्रीय भूमिका
राज्यपाल ने बिना नाम लिए कहा कि ऐसी घटनाएं जहां भी हुई हों, वे शिक्षा की कमियों और संस्कारहीनता का परिणाम हैं। भारतीय संस्कृति में केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कृति और संस्कार को भी समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली पाठशाला मां होती है, जबकि विद्यालय को ‘द्वितीय जन्म स्थल’ माना गया है, क्योंकि वहीं से व्यक्ति नए संस्कारों के साथ आगे बढ़ता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed