फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga idol immersion stone pelting case: Situation normal in Bhalpatti-Bahera, internet service restored

दरभंगा मूर्ति विसर्जन पथराव मामला: भालपट्टी-बहेड़ा में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा बहाल; अब तक 20 गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

Darbhanga Hindi News: सिटी एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अभी तक 20 लोगों को दोनों समुदाय से गिरफ्तार किया गया है। जो वाट्सएप ग्रुप था, उसके तार कहां तक जुड़े हैं। उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Darbhanga idol immersion stone pelting case: Situation normal in Bhalpatti-Bahera, internet service restored
गांव में घूम-घूम कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में स्थिति सामान्य हो गई है, जिसके बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। मुरिया गांव के साथ बहेड़ा बाजार में तनाव खत्म होने पर दुकानें खुल गईं और जन जीवन सामान्य हो गया। अभी तक मुरिया गांव में तनाव फैलाने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, वाट्सऐप ग्रुप का संपर्क कहां तक फैला है, इसे लेकर सिटी एएसपी ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस बल अभी भी गांव में मौजूद है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में लगातार दो जगहों पर सरस्वती मूर्ति विसर्जन को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ था। जुलूस पर जमकर पथराव किया गया था, जिसके बाद स्थिति ज्यादा न बिगड़े इसे लेकर जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। अब पूरे जिला सहित जहां तनाव था, वहां की स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

 
वहीं, भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया गांव में स्थिति सामान्य है। खुद सिटी एसपी ने गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की और शांति बनाए रखने की अपील की। बाजार भी पूरी तरह खुला हुआ दिखा। साथ ही लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज में जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिटी एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अभी तक 20 लोगों को दोनों समुदाय से गिरफ्तार किया गया है। जो वाट्सएप ग्रुप था, उसके तार कहां तक जुड़े हैं। उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed