{"_id":"65d33ef9d1a0a5c1af0b9f8c","slug":"darbhanga-idol-immersion-stone-pelting-case-situation-normal-in-bhalpatti-bahera-internet-service-restored-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा मूर्ति विसर्जन पथराव मामला: भालपट्टी-बहेड़ा में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा बहाल; अब तक 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा मूर्ति विसर्जन पथराव मामला: भालपट्टी-बहेड़ा में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा बहाल; अब तक 20 गिरफ्तार
Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
सार
Darbhanga Hindi News: सिटी एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अभी तक 20 लोगों को दोनों समुदाय से गिरफ्तार किया गया है। जो वाट्सएप ग्रुप था, उसके तार कहां तक जुड़े हैं। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव में घूम-घूम कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में स्थिति सामान्य हो गई है, जिसके बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। मुरिया गांव के साथ बहेड़ा बाजार में तनाव खत्म होने पर दुकानें खुल गईं और जन जीवन सामान्य हो गया। अभी तक मुरिया गांव में तनाव फैलाने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, वाट्सऐप ग्रुप का संपर्क कहां तक फैला है, इसे लेकर सिटी एएसपी ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस बल अभी भी गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में लगातार दो जगहों पर सरस्वती मूर्ति विसर्जन को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ था। जुलूस पर जमकर पथराव किया गया था, जिसके बाद स्थिति ज्यादा न बिगड़े इसे लेकर जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। अब पूरे जिला सहित जहां तनाव था, वहां की स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया गांव में स्थिति सामान्य है। खुद सिटी एसपी ने गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की और शांति बनाए रखने की अपील की। बाजार भी पूरी तरह खुला हुआ दिखा। साथ ही लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज में जुटे दिखे।
विज्ञापन
सिटी एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अभी तक 20 लोगों को दोनों समुदाय से गिरफ्तार किया गया है। जो वाट्सएप ग्रुप था, उसके तार कहां तक जुड़े हैं। उसकी जांच की जा रही है।