Bihar Board Result: सफलता के लिए टॉपर साक्षी ने वह सब किया, जिससे कतराते हैं विद्यार्थी; जानें क्या बताया?
BSEB Result: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद साक्षी कुमारी पूरे राज्य में अव्वल आकर छा गईं। इस सफलता के पीछे उन्होंने पढ़ाई के साथ और क्या किया और क्या नहीं किया उसके बारे में बताया है। पूरी खबर पढ़ें...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की बेटी साक्षी कुमारी ने पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत का परचम लहरा दिया। 489 अंक (97.80%) हासिल कर बिहार की टॉपर बनी साक्षी ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस शानदार उपलब्धि के बाद साक्षी और उसका परिवार बेहद खुश है। पूरे गांव में जश्न का माहौल है, लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बिहारशरीफ में मैकेनिक की बेटी ने राज्य में पाया 7वां स्थान, गणित सबसे पसंदीदा विषय
गरीब परिवार की बेटी ने लिखी सफलता की नई कहानी
साक्षी के पिता रामनरेश शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं, जबकि मां संगीता देवी एक गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने साक्षी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। साक्षी बताती हैं कि मेरे पिता ने दिन-रात मेहनत कर मुझे पढ़ाया। आर्थिक दिक्कतें जरूर थीं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। मैंने आठ से 10 घंटे पढ़ाई की, स्कूल के शिक्षकों और कोचिंग की मदद ली।
सिर्फ पढ़ाई पर दिया ध्यान
आज के डिजिटल दौर में जहां अधिकांश छात्र सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं, वहीं साक्षी ने फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म से पूरी तरह दूरी बना ली। हालांकि यूट्यूब से उन्होंने अपनी पढ़ाई में मदद जरूर ली। साक्षी के अनुसार, मैंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर रखा। सोशल मीडिया से दूर रही ताकि ध्यान न भटके। यूट्यूब से कुछ कठिन विषयों को समझने में मदद मिली, लेकिन मैंने ज्यादातर स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों की गाइडेंस पर फोकस किया।
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:मजदूर की बेटी जूही ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह
मां-पिता ने भी साझा की खुशी
साक्षी के पिता रामनरेश शर्मा ने बताया कि हमने शुरू से ठान लिया था कि चाहे कितनी भी परेशानियां आएं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने देंगे। आज बेटी की सफलता से हमारा सपना साकार हो गया। वहीं, मां संगीता देवी ने कहा कि साक्षी पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी मदद करती थी। वह हमेशा पढ़ाई को लेकर गंभीर रहती थी और अब उसकी मेहनत रंग लाई है।
IAS बनना चाहती हैं साक्षी
अपनी सफलता के बाद साक्षी ने बताया कि वह आगे चलकर IAS बनना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह समाज में बदलाव लाएं और अपने जिले तथा राज्य का नाम रोशन करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.