फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: The lover who came to meet the mother of three children was made to shave his moustache

Bihar: तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी का आधा सिर व मूंछ मुंडवाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Tue, 25 Nov 2025 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि बीते रात युवक महिला से मिलने मुसापुर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ के पूछे जाने पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Bihar: The lover who came to meet the mother of three children was made to shave his moustache
प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शादीशुदा तीन बच्चों की मां से मिलने आए युवक को पकड़ लिया और उसकी आधी सिर के बाल व मूंछ जबरन मुंडवाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वैशाली के महनार का रहने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं उसकी जान-पहचान घटहो के मुसापुर गांव निवासी एक विवाहित महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। हाल ही में दोनों अपने-अपने घर लौट आए थे।

विज्ञापन


पढे़ं; पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई    

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते रात युवक महिला से मिलने मुसापुर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ के पूछे जाने पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। इससे नाराज ग्रामीणों ने युवक को सजा देने का फैसला लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के आधे सिर और मूंछ को जबरन उस्तरे से मुंडवाया और पूरे गांव में उसे घुमाते रहे। इस दौरान कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, जो अब वायरल है। सूत्रों के अनुसार, युवक मौके से किसी तरह भाग निकला और फिलहाल लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed