फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Road Accident Three people died in road accident in Samastipur people blocked road and protested

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, घटना के विरोध में सड़क जामकर पुलिस का विरोध

Fri, 21 Mar 2025 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 03:31 PM IST
सार

Road Accident: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Three people died in road accident in Samastipur people blocked road and protested
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र समस्तीपुर-पटोरी मुख्य मार्ग पर चकलाशही चौक के पास बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं। दोनों युवक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के बरियारपुर वार्ड-6 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र रविंद्र कुमार 19 वर्ष एवं सूरत पासवान के बेटे रंजन कुमार 20 वर्ष के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वहीं, सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पहुंची 112 की टीम को आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो दिन तक कमरे में बंद महिला की मौत, मृतका के तीन महीने की बेटी संग सास-ससुर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे में दो युवक की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर 112 नंबर की टीम को भेजा गया। लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। बाद में वह खुद भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


यह भी पढ़ें: आशा के झांसा में आने के चलते डिलीवरी कराने गई महिला की मौत, नवजात बच्चे की भी स्थिति गंभीर

चकमहेसी में भी सड़क हादसा एक की मौत
उधर, जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी से चकमेहसी मुख्य पथ के डरोरी गांव स्थित एक विद्यालय  के निकट शुक्रवार को एक अनियंत्रित अज्ञात ऑटो ने एक अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी।इससे अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अधेड़ की पहचान सोरमार पंचायत के वार्ड-3 डरोरी के परती टोला निवासी मिरचाई लाल दास के रूप में हुई है।

घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों से घटना स्थल के निकट बास बल्ला लगाकर कुशियारी से चकमेहसी मुख्य पथ को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन के नेतृत्व में पहुंची चकमेहसी पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को स्थानीय समाजसेवियों की मदद से समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed